- September 15, 2022
जानिए कब मनाया जाएगा 2022 में दशहरा और क्या है इसकी पूजा – विधि और शुभ मुहर्त

इंटरनेट डेस्क। दशहरा हिन्दू धर्म का एक अहम त्योहार है जिसे विजयादशमी भी कहा जाता है इस त्यौहार को सम्पूर्ण भारतवर्ष में बुराई पर अच्छे की जीत का प्रतीक के रूप में मनाया जाता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार नौ दिन तक भगवान राम ने माँ दुर्गा के नौ रूपों की कठोर तपस्या करके दसवे दिन लंका पति रावण का वध करके माता सीता को रावण के चंगुल स छुडाया था , तभी से ये त्यौहार विजयदशमी या दशहरे के रूप में मनाया जाता है। हिन्दू पंचांग अश्विन मास शुक्ल पक्ष की दशमी को दशहरे का त्यौहार मनाया जाता है आइये जानते है इसका शुभ मुहूर्त और पूजा विधि और 2022 में दशहरा कौनसी तारीख को मनाया जाएगा।
– दशहरा तिथि :- पंचांग के अनुसार दशहरा आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी को मनाया जाता है
– दशहरा 2022 शुभ मुहूर्त :-
बुधवार, 05 अक्टूबर 2022
04 अक्टूबर 2022 दोपहर 02:20 बजे
दशमी तिथि समाप्त: 05 अक्टूबर 2022 दोपहर 12:02 बजे
श्रवण नक्षत्र प्रारंभ: 04 अक्टूबर 2022 रात 10:51 बजे
श्रवण नक्षत्र समाप्त: 05 अक्टूबर 2022 रात 09:15 बजे
विजय मुहूर्त: दोपहर: 02:07 से दोपहर 02:54 तक
विजया दशमी या दशहरा 2022
बुधवार, 05 अक्टूबर 2022
दशहरा पूजा विधि
दशहरा पूजा विधि बहुत ही आसान विधि है। दशहरे वाले दिन सुबह जल्दी उठकर नियमित कार्यो से निपटकर स्नान करें और स्वच्छ कपड़े पहनें। इसके बाद मंदिर की साफ-सफ़ाई करके गंगाजल छिड़ककर पवित्र करें। इसके बाद पूजास्थल पर भगवान राम, माता सीता और संकटमोचन हनुमान जी का विधि विधान से पूजा करे ।और इसके बाद पूजा स्थान के पास ही कुछ जगहों पर दशहरे वाले दिन गाय के गोबर से 10 गोले बनाकर इनके ऊपर जौ के बीज लगाए जाते हैं। इसके बाद भगवान को धूप-दीप दिखाकर पूजन किया जाता है और फिर इन गोबर के गोलों को जला दिया जाता है। धार्मिक मान्यता है कि गोबर के इन दस गोलों को रावण के 10 सिर का प्रतीक मानकर अपने अंदर के अहंकार, बुराई और लालच को खत्म करने की भावना के साथ जलाया जाता है।
291 total views, 2 views today