• October 17, 2022

LIVE: कांग्रेस अध्यक्ष के लिए चुनाव से खुश हैं?’ सोनिया गांधी ने दिया ये बयान

LIVE: कांग्रेस अध्यक्ष के लिए चुनाव से खुश हैं?’ सोनिया गांधी ने दिया ये बयान

इंटरनेट डेस्क। कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए सोमवार को मतदान हो रहा है। पार्टी चीफ पोस्ट के लिए सीनियर नेताओं मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) और शशि थरूर (Shashi Tharoor) के बीच मुकाबला है। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) आज वोट डालने के लिए नई दिल्ली स्थित पार्टी ऑफिस पहुंचीं। इस दौरान पत्रकारों ने उनसे पूछा कि ‘क्या वह कांग्रेस अध्यक्ष पर को लेकर हो रहे चुनाव से खुश हैं?’ इस पर उन्होंने कहा कि वह इस दिन का लंबे समय से इंतजार कर रही थीं।

आपकी जानकारी के लिए बता दे की कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए सुबह 10 बजे मतदान शुरू हुआ। कांग्रेस में 24 साल बाद नेहरू-गांधी परिवार के बाहर से कोई अध्यक्ष बनेगा। प्रदेश कांग्रेस समितियों (PCC) के 9,000 से अधिक प्रतिनिधि गुप्त मतदान के जरिए पार्टी के नए अध्यक्ष का चुनाव करेंगे।

नई दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में और देशभर में 65 से अधिक केंद्रों पर मतदान होगा। कांग्रेस के 137 साल के इतिहास में छठी बार अध्यक्ष पद के लिए चुनाव हो रहा है।

 393 total views,  2 views today

Spread the love