- February 12, 2022
LIVE IPL 2022 Auction Live: नीलामी की धमाकेदार शुरुआत, पैट कमिंस को 7.25 करोड़ में कोलकाता

IPL Auction Live: पैट कमिंस को कोलकाता ने खरीदा
ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस पर बोली लगी। उनकी बेस प्राइस दो करोड़ रुपये है। पिछली बार उन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स ने 15.50 करोड़ रुपये में खरीदा था। इस बार भी उन पर कोलकाता ने ही बोली लगाई। उन्हें 7.25 करोड़ रुपये में केकेआर ने खरीदा।
IPL Auction 2022: अश्विन को राजस्थान ने खरीदा
अश्विन पर बोली लगी। उनकी बेस प्राइस दो करोड़ रुपये है। पिछली बार उन्हें दिल्ली ने पंजाब से ट्रेड किया था। दिल्ली में उनकी सैलरी 7.60 करोड़ रुपये थी। इस बार राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें पांच करोड़ रुपये में खरीदा है।
IPL Auction Live: शिखर धवन को पंजाब ने खरीदा
शिखर धवन पर पहले बोली लग रही है। उनकी बेस प्राइस दो करोड़ रुपये थी। धवन के लिए दिल्ली और राजस्थान के बीच टक्कर चली। इसके बाद पंजाब भी इस बोली में कूद गया। पिछले ऑक्शन में वह 5 करोड़ 20 लाख रुपये में बिके थे। उन्हें दिल्ली ने खरीदा था। इस बार उन्हें पंजाब किंग्स ने 8.25 करोड़ रुपये में खरीदा है।