- December 17, 2021
इस तारीख को है 2022 की मकरसक्रांति

लाइफस्टाइल। मकरसक्रांति भारतीय संस्कृति का एक त्यौहार है। अन्य सभी त्यौहार जैसे होली दिवाली जैसे इस त्यौहार को मनाये जाने का एक कारण है। हर वर्ष मकरसक्रांति जनवरी माह की 14 तारीख को मनाई जाती है भारतीय संस्कृति में हिंदू धर्म का मकर संक्रांति एक प्रमुख पावन पर्व है। भारत के विभिन्न इलाकों में इस त्यौहार को स्थानीय मान्यताओं के अनुसार मनाया जाता है।
मकर सक्रांति के दिन सूर्य उत्तरायण होता है, जब कि उत्तरी गोलार्ध सूर्य की ओर मुड़ जाता है। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार इसी दिन सूर्य मकर राशि में प्रवेश करता है।अधिकतर हिंदू धर्म के त्यौहारों की गणना चंद्रमा पर आधारित पंचांग के द्वारा की जाती है लेकिन मकर संक्रांति पर्व सूर्य पर आधारित पंचांग की गणना से मनाया जाता है। मकर संक्रांति से ही ऋतु में परिवर्तन होने लगता है।
शरद ऋतु क्षीण होने लगती है और बसंत ऋतु शुरू हो जाती है। इसके फलस्वरूप दिन लंबे होने लगते हैं और रातें छोटी हो जाती है। जबकि उत्तर प्रदेश और बिहार में ’खिचड़ी’ के नाम से मकर संक्रांति मनाई जाती है। देश के अलग अलग हिस्सों में इस त्यौहार को अपनी अलग अलग मान्यताओं के आधार पर अलग अलग तरीको से मनाया जाता है विशेष तोर पर इस दिन पतंगे उड़ाई जाती है
408 total views, 2 views today