• April 27, 2023

दुबई में मलाइका अरोड़ा को फैंस की भीड़ ने घेरा, देखें VIDEO

दुबई में मलाइका अरोड़ा को फैंस की भीड़ ने घेरा, देखें VIDEO

मुंबई। हाल में ही मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) दुबई के एक कार्यक्रम में शामिल हुईं। यहां एक बार फिर उनका ग्लैमरस अवतार देखने को मिला। उन्हें देख उनके तमाम फैंस क्रेजी हो गए। कुछ फैंस ने तो उन्हें बुरी तरह घेर लिया। मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) फैंस की भीड़ में असहज नजर आईं। मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) ने एक लेडी फैन को टोका भी कि प्लीज धक्का मत दीजिए। आइए दिखाते हैं एक्ट्रेस का वीडियो।

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) का लेटेस्ट वीडियो दुबई से सामने आया है, जहां वह शिमरी ब्लैक बैकलेस गाउन में ग्लैम अवतार में दिखीं। पहले उन्होंने प्रेस मीट अटेंट की और फिर उन्होंने अपने फैंस के लिए समय निकाला। वह तमाम फैंस से मिलीं और सभी के साथ क्लिक करवाने लगीं।

इसी दौरान मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) को कुछ फैंस ने घेर लिया। सभी उनके साथ सेल्फी क्लिक करवाने के लिए बैचेन नजर आए। वहीं भीड़ में से एक ने तो उन्हें धक्का भी दे दिया। जब वह थोड़ा परेशान हो गईं तो उन्होंने एक फैन को टोका भी, प्लीज धक्का मत दीजिए। इस दौरान मलाइका के कई सिक्योरिटी गार्ड भी थे जो उन्हें प्रोटेक्ट कर रहे थे।

 157 total views,  2 views today

Spread the love