- October 8, 2022
MS धोनी चेन्नई एयरपोर्ट पर आए नजर, वायरल हुई तस्वीर

इंटरनेट डेस्क। पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) शुक्रवार को चेन्नई पहुंचे। IPL की टीम चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) ने कहा कि कप्तान शाम को चेन्नई हवाई अड्डे से बाहर निकले। इस दौरान वह एक सफेद टी-शर्ट और काले रंग का मास्क पहने हुए थे। महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) ट्रेनिंग कैंप में शामिल होने और आईपीएल नीलामी में भाग लेने से पहले अक्सर IPL के सीजन से पहले चेन्नई का दौरा करते रहते हैं। पिछले तीन वर्षों से वह IPL में भाग लेने से पहले और UAE जाने से पहले चेन्नई जा चुके हैं। शुक्रवार को भी वह चेन्नई पहुंचे। चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) ने ट्विटर पर धाेनी की फोटो पोस्ट की है।
Touchdown Anbuden! Unexpected #ThalaDharisanam to make our day! 🦁💛#WhistlePodu #Yellove 🦁💛 pic.twitter.com/pckvhqSnT8
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) October 7, 2022
महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) टी20 वर्ल्ड कप से पहले इस समय विज्ञापनों की शूटिंग में व्यस्त हैं। विश्व कप विजेता पूर्व कप्तान पिछले महीने सोशल मीडिया पर लाइव आए थे, जहां उनके फैंस को लगा था कि वह कुछ बड़ा ऐलान करने वाले हैं। लेकिन महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) ने ऐसा कुछ भी नहीं किया। दरसअल वह विश्व कप ट्विस्ट के साथ एक बिस्किट ब्रांड का विज्ञापन करने के लिए लाइव आए थे।
महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) को हाल ही में सचिन तेंदुलकर के साथ एक विज्ञापन की शूटिंग करते हुए भी देखा गया था। दोनों दिग्गज खिलाड़ी टेनिस खेल रहे थे, जबकि क्रू मेंबर्स उनके साथ बातचीत कर रहे थे। इसके अलावा उन्हें हाल ही में अपने पूर्व साथी युवराज सिंह (Yuvraj Singh) के साथ एक विज्ञापन की शूटिंग करते हुए भी देखा गया था। धोनी आईपीएल 2022 में चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) का हिस्सा थे। विकेटकीपर-बल्लेबाज ने 14 मैचों में 232 रन बनाए। हालांकि, सीएसके प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाई थी। धोनी के अब फिर से चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) की कप्तानी करने की संभावना है।
306 total views, 2 views today