• December 5, 2023

नगर निगम आयुक्त को काम्प्लेक्स की बदहाली से करवाया अवगत

नगर निगम आयुक्त को काम्प्लेक्स की बदहाली से करवाया अवगत

शिव काम्प्लेक्स के व्यापारीगण सामाजिक कार्यकर्त्ता मनीष दुरेजा के नेतृत्व में नगर निगम आयुक्त मनीष फ़ौज़दार से मिले और उन्हें काम्प्लेक्स की समस्याओं से अवगत करवाया। मनीष दुरेजा ने बताया कि जिला प्रशासन की अनदेखी के कारण शिव काम्प्लेक्स बदहाली का शिकार है। यहाँ जगह जगह गन्दगी फैली है और पर्याप्त रोड लाइट्स के अभाव में यहाँ अंधेरा व्याप्त रहता है। अँधेरे का फायदा उठाकर कारण यहाँ असामाजिक तत्वों द्वारा काफी बार दुकानों के ताले तोड़े जा चुके हैं चोरियों के प्रयास हुए हैं। शाम होते ही यहाँ की गलियों में शराबियों का जमघट लगना शुरू हो जाता है। यहाँ का पार्क जंगल की तरह दिखने लगा है।

इन्ही सब समस्याओं के कारण व्यापार नहीं पनप पा रहा है और स्थानीय व्यापारी परेशान हो चुके हैं। इसी दिशा में समाधान के लिए आज व्यापारियों द्वारा नगर निगम आयुक्त महोदय से मिलकर उन्हें समस्याओं से अवगत करवाया गया है कि यहाँ दो बड़ी पार्किंग हैं, बड़ी दुकानें और सामने बड़ा वाक वे भी है तो इस काम्प्लेक्स को यदि अच्छे से विकसित किया जाये तो यह मेट्रो शहरों के शॉपिंग काम्प्लेक्स की तरह दिख सकता है और शहर निवसियों के लिए लाभप्रद हो सकता है।

आयुक्त महोदय ने भी सभी प्रमुख बिंदुओं को अच्छे से समझते हुए संज्ञान लिया और संबंधित अधिकारीयों को समाधान की दिशा में कार्यवाही का निर्देश दिया। आयुक्त ने कहा कि शहर के विभिन्न स्थानों की कमियों को चिन्हित कर नगर निगम द्वारा प्राथमिकता के साथ समाधान की दिशा में कार्य किये जा रहे है। शहर के जागरूक नागरिक अपने आस पास की सबंधित समस्यों के विषय में नगर निगम कंट्रोल रूम पर 0144 2700466 पर शिकायत दर्ज़ करवा सकते हैं, सभी पर कार्यवाही की जाएगी। इस अवसर पर मनीष दुरेजा, पंकज शर्मा, कार्तिकेय आहूजा उपस्थित रहे।

 166 total views,  2 views today

Spread the love