• July 25, 2022

द्रौपदी मुर्मू बनीं देश की 15वीं राष्ट्रपति, बोलीं- मेरे लिए जनता का हित सर्वोपरि

द्रौपदी मुर्मू बनीं देश की 15वीं राष्ट्रपति, बोलीं- मेरे लिए जनता का हित सर्वोपरि

नई दिल्ली। द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) ने देश के 15वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ले ली हैं। सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश एनवी रमण (NV Raman) ने उन्हें शपथ दिलाई। बता दें कि मुर्मू देश की दूसरी महिला राष्ट्रपति हैं, सर्वोच्च संवैधानिक पद संभालने वाली पहली आदिवासी महिला और स्वतंत्र भारत में पैदा होने वाली पहली राष्ट्रपति हैं। इस मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) ने कहा, “आज़ाद भारत में जन्मी मैं पहली राष्ट्रपति हूं. मेरे निर्वाचन में गरीबों का आशीर्वाद शामिल है.

 

द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) ने कहा, “भारत के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर निर्वाचित करने के लिए मैं सभी सांसदों और सभी विधानसभा सदस्यों का हार्दिक आभार व्यक्त करती हूं. आपका मत देश के करोड़ों नागरिकों के विश्वास की अभिव्यक्ति है.” द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) ने कहा, “मुझे राष्ट्रपति के रूप में देश ने एक ऐसे महत्वपूर्ण कालखंड में चुना है जब हम अपनी आज़ादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं. आज से कुछ दिन बाद ही देश अपनी स्वाधीनता के 75 वर्ष पूरे करेगा.

 

नई राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) ने अपने पहले संबोधन में कहा, “ये भी एक संयोग है कि जब देश अपनी आजादी के 50वें वर्ष का पर्व मना रहा था तभी मेरे राजनीतिक जीवन की शुरुआत हुई थी और आज आजादी के 75वें वर्ष में मुझे ये नया दायित्व मिला है.

 373 total views,  2 views today

Spread the love