- December 18, 2021
NGT ने तय की पेट्रोल-डीजल कार एज, पुरानी गाडियां होंगी बंद
नई दिल्ली। नए साल की शुरुआत के साथ पुराने पेट्रोल-डीजल वाहन पर एक्शन शुरू हो जाएगा। दरअसल दिल्ली सरकार ने 1 जनवरी 2022 से 10 साल पुराने डीजल व्हीकल और 15 साल पुराने पेट्रोल व्हीकल का रजिस्ट्रेशन रद्द करने का फैसला किया है।
* दिल्ली-एनसीआर में हैं 38 लाख पुराने वाहन
दिल्ली में करीब 38 लाख पुराने वाहन है। जिसमें से 35 लाख वाहन पेट्रोल और 3 लाख वाहन डीजल वाहन हैं। NGT और सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद ये वाहन अब दिल्ली की सड़कों पर नहीं दौड़ सकेंगे। वहीं इससे बचने के लिए दिल्ली सरकार ने डीजल गाड़ियों को इलेक्ट्रिक व्हीकल में बदलने की स्कीम भी शुरू की है
* NGT के निर्देशों पर लिया फैसला
दिल्ली सरकार ने ये कदम राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण NGT के निर्देशों पर लिया है। जिसमें NGT ने साफ किया है कि, दिल्ली में 10 साल पुराने डीजल वाहन और 15 साल पुराने पेट्रोल वाहनों के चलने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए।
* पुराने व्हीकल को बेच पाएंगे दिल्ली-NCR के बाहर
10 साल से पुरानी डीजल व्हीकल और 15 साल से पुराने पेट्रोल व्हीकल को दिल्ली-NCR के बाहर बेचा जा सकेगा। सरकार ने ये साफ किया है कि 10 से 15 साल वाले डीजल व्हीकल को NOC दी जाएगी, जिससे दिल्ली-NCR के बाहर उनके री-रजिस्ट्रेशन किया जा सके।
647 total views, 2 views today