• October 15, 2022

पाकिस्तान दुनिया का सबसे खतरनाक देश, अमेरिका बोला- सबसे खतरनाक देश है पाकिस्तान

पाकिस्तान दुनिया का सबसे खतरनाक देश, अमेरिका बोला- सबसे खतरनाक देश है पाकिस्तान

इंटरनेट डेस्क। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden) ने दुनिया के सामने पाकिस्तान का चेहरा बेनकाब किया है। जो बाइडेन (Joe Biden) ने पाकिस्तान को दुनिया के सबसे खतरनाक देशों में से एक कहा। जो बाइडेन (Joe Biden) ने यह टिप्पणी परमाणु हथियारों के भंडारण को लेकर कही। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में सेना और सरकार के बीच तालमेल नहीं है। इसलिए दुनिया के लिए यह बड़ा खतरा हो सकता है।

बता दे की डेमेक्रेटिक कांफ्रेंस के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden) ने पाकिस्तान को लताड़ा है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान दुनिया के सबसे खतरनाक देशों में से एक है। वो इसलिए क्योंकि वह परमाणु हथियारों का भंडारण कर रहा है। वहां सेना और सरकार के बीच तालमेल नहीं है। एक तरफ अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden) पाकिस्तान के खिलाफ बयान दे रहे हैं। दूसरी तरफ हथियारों की सप्लाई लगातार जारी रखे हुए है। सैन्य मदद के अलावा अमेरिका पाकिस्तान को आर्थिक मदद और IMF में बैकडोर से मदद कर रहा है।

इस बयान से इतर अमेरिकी राष्ट्रपति ने यूक्रेन को 725 मिलियन डॉलर की अतिरिक्त सैन्य सहायता देने की घोषणा की। इस मदद से रूस का बयान अभी तक नहीं आया है। बता दें कि यूक्रेन संकट के बीच रूस पश्चिमी देशों समेत अमेरिका को परमाणु हमले की चेतावनी दे चुका है। साथ ही नाटो देशों की तरफ कई न्यूक्लियर हथियारों की तैनाती कर दी है।

 380 total views,  2 views today

Spread the love