• July 8, 2022

प्रियंका ने बेटी मालती व दोस्त के साथ शेयर की फोटो, देखें

प्रियंका ने बेटी मालती व दोस्त के साथ शेयर की फोटो, देखें

मुंबई। बॉलीवुड के बाद हॉलीवुड में धमाल मचाने वाली अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) एक मां भी हैं। अभिनेत्री की बेटी का नाम मालती मैरी है। लेकिन अब तक प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने अपनी बेटी का चेहरा फैंस को नहीं दिखाया है। हालांकि, वह समय-समय पर अपनी बेटी संग तस्वीरें शेयर कर फैंस को खुश करती रहती हैं। साल 2022 की शुरुआत में प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और उनके पति व अमेरिकन सिंगर निक जोनस (Nick Jonas) ने सरोगेसी के जरिए एक बेटी का स्वागत किया था, जिसका नाम कपल ने प्यार से मालती मैरी जोनस रखा है। हाल ही में, प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने अपनी दोस्त के साथ एक फोटो शेयर की है, जिसमें वह अपनी बेटी के साथ नजर आ रही हैं।

पहले तो ये जान लीजिए कि, प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनस (Nick Jonas) ने दिसंबर 2018 में शादी की थी। इनकी शादी हिंदू और क्रिश्चियन दोनों ही तरह की रीति-रिवाजों से हुई थी। फिर जनवरी 2022 में सरोगेसी के जरिए दोनों माता-पिता बने। 2022 के ‘मदर्स डे’ के मौके पर प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने खुलासा किया था कि, उनकी बेटी 100 दिनों तक NICU में रहकर घर वापस आ गई हैं। यूं तो प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) सोशल मीडिया पर अपनी बेटी की तस्वीरें कम ही पोस्ट करती हैं, लेकिन 8 जुलाई 2022 को उन्होंने अपनी दोस्त और लाडली के साथ एक फोटो शेयर की है, जो वायरल हो गई है।

दरअसल, प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने अपनी दोस्त तमन्ना दत्त (Tamannaah Dutt) के साथ अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर की है। तस्वीर को देखने से लग रहा है कि, ये किसी वेकेशन की है। फोटो में दोनों दोस्त अपने-अपने बेबी के साथ नजर आ रही हैं। जहां, प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) बेटी मालती के साथ डेनिम शॉर्ट, व्हाइट टॉप और ब्लैक शूज में काफी स्टाइलिश लग रही हैं, वहीं उनकी लाडली ब्लू हैट और लाइट पिंक ड्रेस में काफी प्यारी दिख रही हैं। फोटो में एक्ट्रेस की बेटी को मां के साथ पोज देते हुए देखा जा सकता है। हालांकि, प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने अपनी बेटी का चेहरा एक इमोजी से छुपाया हुआ है। फोटो के कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा है, ”22 साल और अब हमारे बच्चों के साथ भी गिनती जारी है। मुझे तुमसे प्यार है @tam2cul (तमन्ना दत्त)।”

 488 total views,  2 views today

Spread the love