• September 15, 2022

राहुल ने BJP पर साधा निशाना, कहा- बलात्कारियों का सम्मान करने वालों से महिला सुरक्षा की उम्मीद नहीं की जा सकती

राहुल ने BJP पर साधा निशाना, कहा- बलात्कारियों का सम्मान करने वालों से महिला सुरक्षा की उम्मीद नहीं की जा सकती

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में दो बहनों की कथित तौर पर हत्या किये जाने की घटना को लेकर बृहस्पतिवार को BJP पर निशाना साधते हुए कहा कि बलात्कारियों को रिहा करवाने और उनका सम्मान करने वालों से महिला सुरक्षा की उम्मीद नहीं की जा सकती।उन्होंने ट्वीट किया, “लखीमपुर में दिन-दहाड़े, दो नाबालिग, दलित बहनों के अपहरण के बाद उनकी हत्या, बेहद विचलित करने वाली घटना है।

 

राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने BJP का नाम लिए बगैर उस पर निशाना साधते हुए कहा, “बलात्कारियों को रिहा करवाने और उनका सम्मान करने वालों से महिला सुरक्षा की उम्मीद की भी नहीं जा सकती। हमें अपनी बहनों-बच्चियों के लिए देश में एक सुरक्षित माहौल बनाना ही होगा।

लखीमपुर खीरी में दलित समुदाय से ताल्लुक रखने वाली दो बहनों के शव पेड़ से लटके पाए गए। परिवार वालों का आरोप है कि दोनों लड़कियों का अपहरण किया गया था।

 342 total views,  2 views today

Spread the love