• October 11, 2022

काले जादू के लिए 2 महिलाओं की दे दी बलि, फिर शवों के टुकड़े कर दफनाया!

काले जादू के लिए 2 महिलाओं की दे दी बलि, फिर शवों के टुकड़े कर दफनाया!

इंटरनेट डेस्क। भारत में काला जादू एकदम बैन है। लेकिन फिर भी लोग हर तरह की समस्याओं का हल निकालने के लिए इसका सहारा लेते है। इसके लिए वह किसी भी हद तक जा सकते है। हाल ही में एक ऐसा मामला आया है जिसके बारे में जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। आपको बता दे की केरल के पतनमतिट्टा जिले के एलांदुर में काले जादू के लिए दो महिलाओं का अपहरण किया गया और फिर उनकी बलि दे दी गई। इसके बाद उनके शवों के टुकड़े-टुकड़े करके दफना दिया गया। इस वारदात को आरोपियों ने काला जादू करने वाले और उसकी पत्नी की मदद से अंजाम दिया था। इस मामले में पुलिस अब तक तीन लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।

पुलिस के अनुसार आपको बता दे की बदमाशों ने पहले महिलाओं की हत्या की और फिर उनके शवों के कई टुकड़े कर उन्हें तिरुवल्ला के पास दफना दिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि काले जादू के तहत महिलाओं की बलि दी गई क्योंकि आरोपियों ने आर्थिक समृद्धि के लिए पूजा की थी।

पुलिस ने कहा कि मोहम्मद शफी ने सोशल मीडिया के जरिए महिलाओं से दोस्ती की और फिर उनका अपहरण कर लिया। ये महिलाएं 26 सितंबर से लापता हो गई थीं। मृतकों की पहचान कदवंथरा निवासी पद्मम (52) और कलाड़ी निवासी रोसिली (50) के रूप में हुई है।

 333 total views,  2 views today

Spread the love