• September 12, 2022

इस तारीख से शुरू हो रहे 2022 के शारदीय नवरात्री

इस तारीख से शुरू हो रहे 2022 के शारदीय नवरात्री

इंटरनेट डेस्क। नवरात्री यानि की नौ दिनों का त्यौहार है हिन्दू धर्म में अनेको त्यौहार मनाये जाते है जिनका एक विशेष महत्व होता है वैसे ही नवरात्री का भी है हिंदू पंचांग के मुताबित वर्ष में कुल चार नवरात्रि आते हैं- किन्तु इन सभी नवरात्रो में शारदीय और चैत्र नवरात्री का विशेष महत्व है।इसके अलावा वर्ष में दो गुप्त नवरात्री भी आते है। इन् नौ दिनों में शक्ति का रूप माँ दुर्गा के नौ अलग अलग रूपों की पूजा की जाती है और मां दुर्गा के भक्त इन नौ दिनों में उपवास रखते हुए मां शक्ति का ध्यान करते हैं। नवरात्रि के नौ दिनों के दौरान मां दुर्गा अपने भक्तों पर विशेष कृपा दॄष्टि रखती हैं। तो आइये जानते है शारदीय नवरात्री कब से शुरू होने जा रहे है और नौ दिनों में माँ दुर्गा के कोनसे स्वरूप की कोनसे दिन पूजा की जाती है।

शारदीय नवरात्रि 2022 कलश/घटस्थापना मुहूर्त/ तिथि :-

हिंदूपंचाग के अनुसार शारदीय नवरात्री आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से लेकर नवमी तिथि तक मनाई जाती है। और इस वर्ष शारदीय नवरात्री 26 सितम्बर 2022 से आरम्भ होने जा रहे है। और शारदीय नवरात्री की घटस्थापना मुहूर्त प्रातः 06 बजकर 11 मिनट से 07 बजकर 51 मिनट तक है।

माँ दुर्गा के नौ स्वरूप तिथि अनुसार :-

दिन तिथि पूजा-अनुष्ठान
26 सितंबर 2022 प्रतिपदा माँ शैलपुत्री पूजा घटस्थापना
27 सितंबर 2022 द्वितीया माँ ब्रह्मचारिणी पूजा
28 सितंबर 2022 तृतीया माँ चंद्रघंटा पूजा
29 सितंबर 2022 चतुर्थी माँ कुष्मांडा पूजा
30 सितंबर 2022 पंचमी माँ स्कंदमाता पूजा
01 अक्तूबर 2022 षष्ठी माँ कात्यायनी पूजा
02 अक्तूबर 2022 सप्तमी माँ कालरात्रि पूजा
03 अक्तूबर 2022 अष्टमी माँ महागौरी दुर्गा महा अष्टमी पूजा
04 अक्तूबर 2022 नवमी माँ सिद्धिदात्री दुर्गा महा नवमी पूजा
05 अक्तूबर 2022 दशमी नवरात्रि दुर्गा विसर्जन, विजय दशमी

 458 total views,  2 views today

Spread the love