- October 12, 2022
Shikhar Dhawan का बॉलीवुड डेब्यू: इस दिन रिलीज हो रही पहली फिल्म

स्पोर्ट्स डेस्क। शिखर धवन (Shikhar Dhawan) की कप्तानी में भारतीय टीम तीन मैचों की वनडे सीरीज 2-1 से अपने नाम कर लिया है। इस बीच खबर है कि शिखर धवन (Shikhar Dhawan) क्रिकेट के अलावा अब बॉलीवुड में भी धमाल मचाएंगे। वह बॉलीवुड में डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शिखर धवन (Shikhar Dhawan) अभिनेत्री हुमा कुरैशी (Huma Qureshi) और सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) के साथ ‘डबल एक्सएल’ फिल्म में नजर आने वाले हैं।
View this post on Instagram
शिखर धवन (Shikhar Dhawan) के बॉलीवुड डेब्यू का खुलासा हुमा कुरैशी (Huma Qureshi) ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट डालकर किया है। आपको बता दें कि शिखर धवन (Shikhar Dhawan) सोशल मीडिया पर मजेदार वीडियो शेयर कर हमेशा चर्चा में बने रहते हैं। वह रील्स बनाने में एक्सपर्ट हैं।
शिखर धवन (Shikhar Dhawan) ने हाल में इस फिल्म को लेकर मीडिया को दिए इंटरव्यू में अपना अनुभव भी साझा किया था। उन्होंने कहा था कि ‘फिल्म की कहानी ने उनपर गहरी छाप छोड़ी है। यह मूवी भारत और यूके में बड़े पैमाने पर शूट की गई है।‘डबल एक्सएल’ 14 अक्टूबर 2022 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। यह फिल्म दो प्लस-साइज महिलाओं की कहानी दिखाती है। एक महिला उत्तर प्रदेश से है, तो दूसरी अर्बन न्यू दिल्ली की रहने वाली है। दोनों एक ऐसे समाज से हैं, जहां अक्सर एक महिला की सुंदरता या आकर्षण के लिए उसके साइज को जिम्मेदार ठहराया जाता है।
368 total views, 4 views today