- December 16, 2021
केन्या से सामने आई दिल दहलाने वाली तस्वीर,पानी न मिलने से 6 जिराफों ने तोड़ा दम

जी हा पानी जितना इंसानों के लिए जरूरी है उतना ही जानवरो के लिए भी। बिना पानी के जानवर तो क्या हम इंसान भी ज्यादा दिन नहीं जी सकते है। ऐसी ही एक दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है वो खबर है “केन्या” की जहा पानी न मिलने से 6 जिराफो की मौत हो गई। अफ्रीकी देश केन्या भयानक सूखे का सामना कर रहा है। सूखे का असर यहां के जंगली जानवरों पर भी पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि ये जिराफ पानी की तलाश में लगभग सूख चुके एक जलाशय के पास आए थे, जहां कीचड़ में वे फंस गए। जिराफ इतने कमजोर हो गए थे कि उससे बाहर नहीं निकल सके और वहीं पर तड़प-तड़प कर उन्होंने दम तोड़ दिया।
केन्या में 30% से भी कम बारिश से हालात बिगड़े
केन्या के उत्तरी इलाके में सितंबर के बाद सामान्य से 30% से भी कम बारिश हुई है, जिससे यहां भयंकर सूखा पड़ा है। बारिश की कमी ने जंगली जानवरों पर विनाशकारी असर डाला है। पशु पालने वाले समुदायों का जीवन भी काफी प्रभावित हुआ है। पशुओं के लिए भोजन और पानी की व्यवस्था करने में मुश्किल पेश आ रही है।
जानवरों को सबसे ज्यादा खतरा
बोर-अल्गी जिराफ सेंचुरी में काम करने वाले इब्राहिम अली ने बताया कि जंगली जानवरों को सबसे ज्यादा खतरा है। पालतू जानवरों की तो मदद की जा रही है, लेकिन वन्यजीवों की सुध लेने वाला कोई नहीं है। उन्होंने बताया कि नदी के किनारे खेती करने से रोक दिया गया है। नदी तक जिराफों की पहुंच भी मुश्किल हो गई है। हालात बहुत खराब हैं