• July 4, 2023

Skin Care Tips: डार्क सर्कल्स की समस्या से राहत पाने के लिए इस तरह करें दही का इस्तेमाल !

Skin Care Tips: डार्क सर्कल्स की समस्या से राहत पाने के लिए इस तरह करें दही का इस्तेमाल !

इस बात को हम सभी अच्छी तरह जानते हैं की आंखें इंसान की पहचान होती है इसलिए हर कोई अपनी आंखों को आकर्षक बनाने की चाहत रखता है लेकिन देखा जाता है कि कुछ लोगों की आंखों के नीचे काले घेरे की समस्या हो जाती है जिसकी वजह से उनकी आंखों की खूबसूरती पूरी तरह खराब हो जाती है ऐसे में आज इस लेख के माध्यम से हम आपको बताने वाले हैं दही अंडर आई मास्क के बारे में। इस मास्क को तैयार करने के लिए दही और हल्दी का इस्तेमाल किया जाता है दही का इस्तेमाल हमारी आंखों को ठंडक पहुंचाने का काम करता है इसके अलावा हल्दी हमारी आंखों के नीचे होने वाले कालेपन को दूर करने में मदद करती है। दही से बने इस मास्क का इस्तेमाल करके जिद्दी से जिद्दी डार्क सर्कल्स की समस्या को दूर किया जा सकता है। आइए इस लेख के माध्यम से जानते हैं दही अंडर आई मास्क के बारे में विस्तार से –

* दही अंडर आई मास्क बनाने के लिए आवश्यक सामग्री :

1. दही – एक चम्मच
2. हल्दी पाउडर – एक चम्मच

* दही अंडर आई मास्क बनाने का तरीका :

1. आंखों के नीचे होने वाले काले घेरों की समस्या को दूर करने के लिए दही अंडर आई मास्क बहुत फायदेमंद माना जाता है इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले एक कटोरी लें।
2. इसके बाद आप इसमें एक चम्मच दही और एक चम्मच हल्दी पाउडर डालें।
3. अब आप इसमें एक चम्मच नींबू का रस डालें।
4. इसके बाद इन दोनों चीजों को अच्छी तरह से मिक्स करके स्मूद पेस्ट बना लें।
5. इस तरह से अब आपकी दही अंडर आई मास्क बनकर तैयार हो चुका है।

* इस तरह करें दही अंडर आई मास्क का इस्तेमाल :

1. दही अंडर आई मास्क को इस्तेमाल करने के लिए आप सबसे पहले फेस को धोकर पोंछ लें।
2. इसके बाद आप तैयार मास्क को अपनी आंखों के नीचे अच्छे से अप्लाई करें।
3. अब आप इस मास्क को करीब 15-20 मिनट तक लगाकर छोड़ दें।
4. इसके बाद आप फेस को धोकर साफ कर लें।

 93 total views,  2 views today

Spread the love