• September 6, 2022

साउथ अफ्रीका ने T20 World Cup, भारत दौरे के लिए टीम का किया चयन

साउथ अफ्रीका ने T20 World Cup, भारत दौरे के लिए टीम का किया चयन

स्पोर्ट्स डेस्क। क्रिकेट साउथ अफ्रीका (CSA) ने अक्टूबर-नवंबर में ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2022) के लिए अपनी टीम का चयन कर दिया है। 15 सदस्यीय टीम में टॉप बल्लेबाज रासी वेन डेर डुसेन (Rassie van der Dussen) को बाहर रखा गया है। टीम की कप्तानी टेम्बा बवुमा (Temba Bavuma) को सौंपी गई है। यही 15 सदस्यीय टीम इस महीने के आखिरी में 3 मैचों की टी20 सीरीज के लिए भारत का भी दौरा करेगी।

बता दे की साउथ अफ्रीका ने टी20 वर्ल्ड कप 2022 (T20 World Cup 2022) के साथ साथ इस महीने के आखिर में भारत दौरे पर होने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए भी टीम का ऐलान कर दिया है और टी20 वर्ल्ड कप 2022 (T20 World Cup 2022)के लिए चुनी गई 15 सदस्यीय टीम ही भारत का दौरा करेगी।

T20 वर्ल्ड कप और भारत दौरे के लिए साउथ अफ्रीका की टीम: टेम्बा बावुमा (कप्तान), क्विंटन डिकॉक, हेनरिक क्लासेन, रीजा हेंड्रिक्स, केशव महाराज, एडेन मार्करम, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, एनरिक नॉर्टजे, वेन पार्नेल, ड्वेन प्रिटोरियस, कैगिसो रबाडा, रिले रोसौव, तबरेज शम्सी।

रिजर्व खिलाड़ी: ब्योर्न फोर्टुइन, मार्को जेन्सन और एंडिले फेहलुकवेओ।

 405 total views,  2 views today

Spread the love