• November 7, 2023

सुखवंत सिंह ने असपा से भरा नामांकन

सुखवंत सिंह ने असपा से भरा नामांकन

भारतीय जनता पार्टी से बागी होकर आजाद समाज पार्टी से चुनाव लड़ रहे सुखवंत सिंह ने आज रामगढ़ उपखंड कार्यालय पर अपना नामांकन दाखिल किया। सुखवंत सिंह के हजारों समर्थक विधानसभा के पांचो मंडलों से तथा गांवो से अपनी-अपनी गाड़ियों के माध्यम से रामगढ़ स्थित गुलाब वाटिका पहुंचे। इसके बाद असपा नेता सुखवंत सिंह की रैली किला मंदिर से होते हुए रामगढ़ कस्बे के मुख्य बाजारों से होते हुए उपखंड कार्यालय पहुंची। रामगढ़ कस्बे के बाजार में सुखवंत सिंह का व्यापारियों ने स्वागत किया। रामगढ़ विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी जय आहूजा ने भी अपना नामांकन आज दाखिल किया। लेकिन सुखवंत सिंह के समर्थकों के सामने जय आहूजा का नामांकन फीका नजर आया। भाजपा का नामांकन करने केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल रामगढ़ पधारे जो भाजपा से बागी होकर चुनावी मैदान में कुदे सुखवंत सिंह के समर्थकों को देखकर भौचक्के रह गए। रामगढ़ की रामलीला रंगमंच पर अपने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सुखवंत सिंह ने कहा कि दोनों ही पार्टियों ने रामगढ़ विधानसभा से बाहरी लोगों को हमारे विधानसभा को लूटने के लिए भेज दिया है विधानसभा के लोगों ने ठान लिया है और इस भीड़ को देखकर बाहरी लोगों ने भी अंदाजा लगा लिया है कि अब आपको रामगढ़ की जनता स्वीकार नहीं करेगी। रामगढ़ के लोगों ने यह उम्मीद नहीं की थी कि सुखवंत सिंह के समर्थन में इतनी भीड़ आ जाएगी । कांग्रेस बीजेपी से ज्यादा रामगढ़ में असपा के उम्मीदवार का नामांकन भरने की चर्चा है और भीड़ को देखकर लग रहा है की टक्कर असपा के सुखवंत और कांग्रेस के जुबेर खान के बीच में होने वाली है। असपा को मिल रहे समर्थन को देखकर कांग्रेस बीजेपी दोनों ही पार्टियों की टेंशन बढ़ा दी है। रामगढ़ के बाजारों में व्यापारियों तथा कस्बे वासियों ने सुखवंत सिंह को माला एवम साफा पहनाकर तथा मिठाई खिलाकर स्वागत किया

 276 total views,  2 views today

Spread the love