Surya Grahan 2023 : साल का पहला सूर्य ग्रहण शुरू

Surya Grahan 2023 : साल का पहला सूर्य ग्रहण शुरू

इंटरनेट डेस्क। आज साल का पहला सूर्य ग्रहण अब खत्म हो गया है। इस सूर्य ग्रहण को दुनिया के कई स्थानों पर देखा गया। साल का यह पहला सूर्य ग्रहण आज सुबह करीब 7 बजकर 4 मिनट से शुरू हो गया था। हालांकि भारत में इस ग्रहण को नहीं देखा जा सका जिसके चलते सूतक मान्य नहीं था। अब इसके बाद अगला ग्रहण 05 मई को होगा। यह चंद्र ग्रहण होगा।

वैशाख अमावस्या की तिथि पर लगा साल 2023 का पहला सूर्य ग्रहण अब खत्म हो चुका है। यह ग्रहण दुनिया के कई हिस्सों में देखा गया। हाइब्रिड सूर्य ग्रहण होने के कारण कुछ जगहों पर आंशिक सूर्य ग्रहण, कुछ जगहों पर पूर्ण सूर्य ग्रहण और वहीं कुछ स्थानों कंकणा सूर्य ग्रहण दिखाई दिया। इसके बाद दूसरा सूर्य ग्रहण 14 अक्टूबर को लगेगा। इस ग्रहण को भी भारत में नहीं देखा जा सकेगा। वहीं इसके बाद पहला चंद्रग्रहण 5 मई 2023 को लगेगा।

 155 total views,  2 views today

Spread the love