- November 8, 2022
T20 WC 2022: टॉस के वक्त रोहित शर्मा के पीछे अश्विन की ऐसी हरकत जिसे देखकर नहीं रुकेगी हंसी
स्पोर्ट्स डेस्क। आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2022 (ICC T20 World Cup 2022) में टीम इंडिया ने अपना आखिरी लीग मैच 6 नवंबर को जिम्बाब्वे के खिलाफ खेला था। भारत ने 71 रनों से शानदार जीत दर्ज करते हुए ग्रुप-2 से प्वॉइंट्स टेबल की टॉप पोजिशन हासिल की थी। इस मैच के बाद से आर अश्विन (R Ashwin) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और मजेदार बात यह है कि वीडियो उनकी गेंदबाजी नहीं किसी और हरकत के लिए वायरल हो रहा है।
Ashwin Anna Supremacy
This is the right way to find your clothes pic.twitter.com/a9YSakerU4
— chintubaba (@chintamani0d) November 7, 2022
दरअसल टॉस के लिए जब रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और क्रेग एरविन (Craig Erwin) मैदान पर आए थे, तब भारत और जिम्बाब्वे के कुछ खिलाड़ी पीछे वॉर्म-अप कर रहे थे। रोहित शर्मा (Rohit Sharma) टॉस के बाद प्लेइंग XI के बारे में बता रहे थे, उसी बीच बैकग्राउंड में खड़े आर अश्विन (R Ashwin) अपनी जैकेट पहचानने के लिए उसे सूंघ रहे थे। बैकग्राउंड में खड़े आर अश्विन (R Ashwin) पर कैमरे ने फोकस भी किया और इसके बाद से यह वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया।
टीम इंडिया के पूर्व स्पिनर और आर अश्विन (R Ashwin) के साथ भारत के लिए गेंदबाजी कर चुके हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) ने भी यह वीडियो शेयर कर आर अश्विन (R Ashwin) को ट्रोल किया है। वहीं टीम इंडिया के लिए खेल चुके अभिनव मुकुंद (Abhinav Mukund) ने भी यह वीडियो शेयर किया है और लिखा कि वह यह वीडियो कई बार देख चुके हैं और उनकी हंसी रुक नहीं रही है।
305 total views, 2 views today