• September 10, 2022

T20 World Cup 2022: आशीष नेहरा ने किया 15 सदस्यीय भारतीय टीम का चयन

T20 World Cup 2022: आशीष नेहरा ने किया 15 सदस्यीय भारतीय टीम का चयन

स्पोर्ट्स डेस्क। एशिया कप 2022 (Asia Cup 2022) में निराशाजनक प्रदर्शन करने के बाद रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की टीम इंडिया अब टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2022) से पहले ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के साथ अपने घर में टी20 सीरीज खेलेगी। ये सीरीज अक्टूबर-नवंबर में ऑस्ट्रेलिया में होने वाले T20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए से पहले टीम को अपनी कॉम्बिनेशन और गलितयों को सुधारने का माैका देगा। इस बीच, पूर्व तेज गेंदबाज आशीष नेहरा (Ashish Nehra) ने T20 वर्ल्ड कप 2022 (T20 World Cup 2022) के लिए अपनी 15 सदस्यीय भारतीय टीम का चयन किया है।

 

पूर्व तेज गेंदबाज आशीष नेहरा (Ashish Nehra) का मानना है कि केएल राहुल, रोहित शर्मा और विराट कोहली को भारत के टॉप 3 में होना चाहिए और सूर्यकुमार यादव को निश्चित रूप से प्लेइंग XI में होना चाहिए।

 

T20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए आशीष नेहरा की 15 सदस्यीय भारतीय टीम: रोहित शर्मा, केएल राहुल, विराट कोहली, ऋषभ पंत, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, युजवेंद्र चहल, रविचंद्रन अश्विन, दिनेश कार्तिक, जसप्रीत बुमराह, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह , भुवनेश्वर कुमार, दीपक हुड्डा।

 450 total views,  2 views today

Spread the love