• September 18, 2022

43 महीने के बाद टीम इंडिया के लिए खेल सकते हैं यह खिलाड़ी T20I मैच!

43 महीने के बाद टीम इंडिया के लिए खेल सकते हैं यह खिलाड़ी T20I मैच!

स्पोर्ट्स डेस्क। टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) कोरोना संक्रमित पाए गए हैं और वे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली 3 मैचों की टी20 सीरीज से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह उमेश यादव (Umesh Yadav) को मौका मिलने की पूरी उम्मीद है, जो रविवार को सुबह 7 बजे बिना किसी हंगामे के बीच चंडीगढ़ हवाई अड्डे पर उतरे और सीधे उस होटल के लिए रवाना हो गए, जहां भारतीय टीम के बाकी सदस्य ठहरे हुए थे।

बता दे की उमेश यादव (Umesh Yadav) को जिस तत्परता के साथ चंडीगढ़ लाया गया है, उससे लगता है कि वे मंगलवार को मोहाली में होने वाले सीरीज के पहले मैच में खेल सकते हैं। अगर उमेश यादव (Umesh Yadav) पहले T20I मैच के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन में शामिल होते हैं, तो 43 महीनों के बाद वे भारत के लिए नीली जर्सी में नजर आएंगे। उमेश यादव (Umesh Yadav) ने आखिरी T20I मैच फरवरी 2019 में खेला था, जब वे विशाखापत्तनम में ऑस्ट्रेलिया के ही खिलाफ खेले थे। भले ही उमेश यादव (Umesh Yadav) लंबे समय तक भारत की सीमित ओवरों की टीम से बाहर थे, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि वे सीमित ओवरों के क्रिकेट में अच्छी लय में नहीं थे।

दरअसल, KKR के लिए इस सीजन के IPL में उन्होंने दमदार गेंदबाजी की थी और कुल 16 विकेट चटकाए थे। पावरप्ले में उमेश यादव (Umesh Yadav) घातक गेंदबाज बनकर उभरे थे। हालांकि, कुछ समय पहले तक उमेश यादव (Umesh Yadav) चोटिल थे और नेशनल क्रिकेट एकेडमी में रिहैब की प्रक्रिया से गुजर रहे थे। इसी वजह से वे अगस्त में भारत लौट आए थे, क्योंकि वे इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट खेल रहे थे और सीमित ओवरों के मैच भी खेलने गए थे, लेकिन अब एकाएक उन्हें भारत की टीम में शामिल किया गया है। 20 सितंबर से भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 सीरीज शुरू हो रही है।

 367 total views,  2 views today

Spread the love