Travel Tips: भारत में है मौजूद तैरता हुआ स्कूल, जिसमें नाव से पढ़ने के लिए आते है लोग !

Travel Tips: भारत में है मौजूद तैरता हुआ स्कूल, जिसमें नाव से पढ़ने के लिए आते है लोग !

इस बात को हम सभी अच्छी तरह जानते हैं कि इंडिया की खूबसूरती का कोई जवाब नहीं है। यह अपने हरे भरे वातावरण के लिए विदेशी सैलानियों को खूब पसंद आती है। इस जगह पर जाकर आपको प्रकृति के खूबसूरत और सुंदर नजारे तथा अजूबे देखने को मिलेंगे। आज इस लेख के माध्यम से आपको एक ऐसी जगह के बारे में बताने वाले हैं जिसके बारे में शायद ही आपने कभी कल्पना की होगी यह जगह हमारे भारत देश के खूबसूरत उत्तर पूर्वी राज्य मणिपुर में मौजूद है। इस जगह को लोकटक लेक के नाम से भी जाना जाता है। यहां लोकटक लेक मैं चारों ओर हरी-भरी वनस्पतियां देखने को मिलने वाली है। लेकिन यहां की सबसे खास जगह है जिसके बारे में आपने कभी सोचा भी नहीं होगा और यह जगह है यहां पर मौजूद स्कूल। आइए जानते हैं आखिर यहां पर मौजूद यह स्कूल क्यों इतना खास है।

* यह भारत देश का पहला तैरता हुआ स्कूल :

आपको यह बात जानकर बहुत हैरानी होगी कि लोकटक लेक में एक ऐसा स्कूल भी मौजूद है जो इस झील के बीचो बीच में स्थित है। इसी वजह से इसको भारत का पहला तैरता हुआ स्कूल भी कहा जाता है। बताया जाता है कि इस स्कूल में जहां छात्र किश्ती के सहारे पहुंचते हैं यह स्कूल मणिपुर की राजधानी इंफाल से 50 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। साल 2017 में इस स्कूल की शुरुआत की गई थी। स्कूल का निर्माण मछुआरों की यूनियन ने एक एनजीओ के साथ मिलकर किया था। जिसकी खास बात यह है कि यहां बच्चों के साथ-साथ बड़ों को भी शिक्षित किया जाता है।

* मणिपुर की लाइफ लाइन के नाम से है फेमस :

आपको बता दे कि लोकटक लेक को मणिपुर की लाइफलाइन भी कहा जाता है। इस लेख पर कई लोग निर्भर रहते हैं क्योंकि यह झील पक्षियों के लिए भी बहुत जरूरी जगह मानी जाती है। यह प्राचीन झील बिजली उत्पादन, सिंचाई और पीने के पानी की सप्लाई के लिए इस्तेमाल की जाती है। यह झील मछुआरों की आजीविका का साधन भी माना जाता है।

* ये जगह पर्यटकों को आती है काफी पसंद :

आपको बता दें कि लोकटक झील को देखने के लिए काफी बड़ी संख्या में लोग घूमने आते है। ज्यादातर लोग यहां के होटलों और होमस्टे में रहते हैं लेकिन इस झील का सुंदर नजारा देखने के लिए लोग भी स्थानीय मछुआरों के साथ रहना ही पसंद करते हैं।

 322 total views,  2 views today

Spread the love