• February 11, 2023

Travel Tips: पूरी दुनिया में फेमस है भारत की इन जगहों का क्रिसमस सेलिब्रेशन, आप भी बनाएं जाने का प्लान !

Travel Tips: पूरी दुनिया में फेमस है भारत की इन जगहों का क्रिसमस सेलिब्रेशन, आप भी बनाएं जाने का प्लान !

इस बात को हम सभी अच्छी तरह जानते हैं कि क्रिसमस से लेकर न्यू ईयर के बीच का समय सेलिब्रेशन वी के तौर पर जाना जाता है। क्रिसमस के त्योहार की धुन भारत में भी खूब रहती है। क्रिसमस के त्योहार पर कुकीज और केक को बनाना और क्रिसमस ट्री को सजाना इस त्यौहार को मनाने का सबसे अच्छा तरीका है। भारत में ऐसी कई जगह मौजूद है जहां पर क्रिसमस की रौनक और मौज मस्ती पूरी दुनिया में जानी जाती है आइए इस लेख के माध्यम से जानते हैं भारत की इन जगहों के बारे में –

* शिमला :

शिमला एक ऐसी जगह है जो भारत की ऑल टाइम टूरिस्टो की फेवरेट टूरिस्ट डेस्टिनेशन की लिस्ट में शामिल रहती है। शिमला का क्रिसमस सेलिब्रेशन दिल जीत लेने वाला होता है। यहां पर जाकर आप स्नोफॉल के बीच अपनी फैमिली और दोस्तों के साथ खूब मस्ती कर सकते हैं जिसे आप कभी भी नहीं भूल पाएंगे क्रिसमस के बाद से यहां पर मौजूद मार्केट से अलग ही रौनक देखने को मिलती है।

* गोवा :

गोवा भारत का वह राज्य है जो अपने कुल अंदाज में क्रिसमस और न्यू ईयर को सेलिब्रेट करने के लिए जाना जाता है। गोवा का नाइट कल्चर यहां पर आने वाले सभी पर्यटकों को खूब अच्छा लगता है क्योंकि फेस्टिव सीजन में गोवा की गलियों तक को पूरी तरह लाइट से सजा दिया जाता है। इसके अलावा गोवा के क्लब्स की मस्ती के लिए गोवा पूरे वर्ल्ड में जाना जाता है।

* पुडुचेरी :

अगर आप इस बार के क्रिसमस सेलिब्रेशन को और भी ज्यादा रोचक बनाना चाहते हैं तो आपको इसके लिए पांडिचेरी जाने का प्लान करना चाहिए। यह जगह आज भी एक फ्रेंड्स कॉलोनी के रूप में जानी जाती है क्योंकि यहां पर फ्रांसीसी वास्तुकला और कैसे तथा बीच मौजूद है। यहां पर आपको कहीं पुरानी चर्च भी देखने को मिल जाएगी।

* केरल :

भारत देश के केरल राज्य में ईसाई समुदाय के लोगों की संख्या ज्यादा है और केरल में कई पुरानी चर्च भी मौजूद है यहां पर भी क्रिसमस के त्योहार को खास रूप से सेलिब्रेट किया जाता है। इसके अलावा केरल में ऐसी कई जगह मौजूद है जहां से सनसेट का नजारा देखकर आपका दिल खुश हो जाएगा।

 208 total views,  2 views today

Spread the love