• January 3, 2022

UP चुनाव 2022: अखिलेश यादव का विजय रथ यात्रा जारी, भगवान परशुराम की मूर्ति का किया अनावरण

UP चुनाव 2022: अखिलेश यादव का विजय रथ यात्रा जारी, भगवान परशुराम की मूर्ति का किया अनावरण

नई दिल्ली। यूपी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) की ओर से विधानसभा चुनाव लड़ने का संकेत दिए जाने के बाद समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने भी अपना मन बदल लिया है। अखिलेश यादव ने कहा है कि यदि पार्टी चाहेगी तो वह चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं। जिसके बाद अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) रविवार को लखनऊ में विजय रथ यात्रा लेकर निकले हैं। इस कड़ी में उन्होंने जिले में कई जगहों पर सपा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। महुरा कलां गांव में उन्होंने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान परशुराम की मूर्ति का अनावरण किया है। परशुराम का फरसा 68 फुट का है। अनावरण के दौरान 551 वेद पाठक मंत्रोच्चार कर रहे हैं।


बता दे की अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने अपने संबोधन में कहा कि ये नया वर्ष तारीख बदलने से आया है। हमें उम्मीद है कि इस नए वर्ष में उत्तर प्रदेश में भी बदलाव होगा। प्रदेश का किसान, नौजवान और व्यापारी कोई भी वर्ग ऐसा नहीं है जो बदलाव ना चाहता हो। अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि प्रदेश में जहां विकास होना चाहिए था वो पूरी तरह ठप दिखाई दे रहा है। लगभग साढ़े 4 साल से ज्यादा समय तक उत्तर प्रदेश की जनता को दुख तकलीफ और परेशानी मिली है।

उन्होंने कहा कि हमारे नौजवानों को नौकरी और रोजगार मिलना चाहिए था लेकिन नहीं मिली। अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि जैन समाज अल्पसंख्यक है । यह समाज मेहनती है। इस समाज का शोषण किया जा रहा है। छापे की कार्रवाई भी इसी शोषण का एक हिस्सा है। उन्होंने कहा कि सपा की सरकार बनने पर हर समाज और हर वर्ग को साथ लेकर प्रदेश का विकास किया जाएगा।

 737 total views,  2 views today

Spread the love