Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए घर में लगाएं ये खास पौधे !

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए घर में लगाएं ये खास पौधे !

मानव जीवन में वास्तु शास्त्र का बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान होता है क्योंकि वास्तु शास्त्र में मानव जीवन से जुड़ी हर समस्या का समाधान के लिए कई नियम उपाय बताए गए हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में पौधे लगाने से सकारात्मक एनर्जी का संचार होता है इसके साथ ही जीवन में तरक्की आने लगती है हालांकि इसका फायदा तब होता है जब आप घर में पौधे को सही तरीके से और सही दिशा में लगाते हैं। आइए इस लेख के माध्यम से आपको बताता है वास्तु शास्त्र के अनुसार कुछ ऐसे पौधों के बारे में जिन को घर में लगाने से आप मां लक्ष्मी की कृपा पा सकते हैं इन पौधों को लगाने से आपके सारे कर्ज उतरने लगते हैं। आइए जानते हैं इन पौधों के बारे में विस्तार से –

* तुलसी :

वास्तु शास्त्र के अनुसार तुलसी का पौधा बहुत ही पवित्र पौधा माना जाता है हमारे भारत देश के अधिकतर घरों में यह पौधा आसानी से लगा हुआ मिल जाता है आपको बता दें कि तुलसी के पौधे को औषधि के रूप में भी इस्तेमाल किया जाता है इसके साथ ही हिंदू धर्म में इसका बहुत महत्व होता है वास्तु शास्त्र के अनुसार बताया गया है कि तुलसी के पौधे को घर में लगाने से सुख समृद्धि आती है वास्तुशास्त्र के नियमों के अनुसार तुलसी के पौधे को कभी भी दक्षिण दिशा में नहीं लगाना चाहिए। क्योंकि इस दिशा में इस पौधे को लगाने से आर्थिक स्थिति खराब होने लगते हैं इसलिए वास्तु शास्त्र के अनुसार तुलसी के पौधे को हमेशा पूर्व या उत्तर , उत्तर पूर्व में लगाना शुभ होता है।

* शमी :

हिंदू धर्म में तुलसी के अलावा शमी के पौधे को भी बहुत ही शुभ खुदा माना जाता है शास्त्रों के अनुसार समय के पौधे का विशेष महत्व बताया गया है। इस पौधे को घर में लगाना बहुत ही शुभ होता है ऐसा कहा जाता है कि शमी का पौधा भगवान शिव का प्रिय पौधा है। वास्तु नियमों के अनुसार शमी का पौधा दक्षिण दिशा में कभी भी नहीं लगाना चाहिए। दरअसल आपको बता दें कि अगर आप इस दिशा में शमी के पौधे को लगाते हैं तो आपको आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है वास्तु शास्त्र के अनुसार शमी के पौधे को पूर्व या ईशान कोण में लगाना चाहिए।

* केला :

हमारे हिंदू धर्म में केले के पौधे को बहुत महत्व दिया गया है। केले का उपयोग पूजा में किया जाता है ऐसा माना जाता है कि केले का पौधा भगवान विष्णु को बहुत ही प्रिय है। वास्तु शास्त्र के अनुसार इसे घर की दक्षिण या पश्चिम दिशा में लगाने की गलती नहीं करनी चाहिए वास्तु शास्त्र के अनुसार केले के पौधे को हमेशा ईशान कोण में लगाना शुभ माना जाता है।

* मनी प्लांट :

वास्तु शास्त्र के अनुसार ऐसा माना जाता है कि मनी प्लांट का पौधा घर में लगाने से आर्थिक स्थिति में सुधार आने लगता है वास्तु शास्त्र के अनुसार मनी प्लांट को घर और दफ्तर में लगाना बहुत शुभ माना जाता है आपको बता दें कि वास्तुशास्त्र के नियमों के अनुसार मनी प्लांट को कभी भी दक्षिण दिशा में नहीं लगाना चाहिए इस पौधे को लगाने के लिए आग्नेय कोण (दक्षिण-पूर्व की दिशा) में लगाना शुभ होता है।

 219 total views,  2 views today

Spread the love