Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार किस्मत को बदलने और घर में सकारात्मक ऊर्जा के संचार के लिए रखें ये चीजें !

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार किस्मत को बदलने और घर में सकारात्मक ऊर्जा के संचार के लिए रखें ये चीजें !

इस बात को हम सभी अच्छी तरह जानते हैं कि हर व्यक्ति चाहता है कि उसका परिवार हमेशा सुखी रहे और किसी चीज के लिए मोहताज ना हो। सभी लोग अपने घरों की सुख-समृद्धि को बनाए रखने के लिए काफी मेहनत भी करते हैं लेकिन कई बार उनको पूरी मेहनत करने के बाद भी सफलता नहीं मिल पाती है जिस पर एक मुख्य कारण वास्तु दोष भी हो सकता है। अगर आपके द्वारा लाख मेहनत करने के बाद भी सफलता नहीं मिल पाती है तो इसका कारण वास्तु दोष ही होता है वास्तु शास्त्रों में बताया गया है कि अगर आप अपने परिवार की उन्नति और सुख समृद्धि चाहते हैं तो आपको अपने घर पर कुछ चीजों को वास्तु शास्त्र के अनुसार जरूर रखना चाहिए ऐसा करने से आपका परिवार दिन दुगुनी और रात चौगुनी तरक्की करने लगता है आइए जानते हैं –

* वास्तु शास्त्र के अनुसार सोते समय हमेशा आपका सिर पूर्व या दक्षिण दिशा में ही होना चाहिए। बताया गया है कि सिर को पूर्व दिशा में रखने से ज्ञान बढ़ता है जब आपका सिर दक्षिण दिशा की और होता है तो ऐसा होने से उम्र बढ़ती है।

* वास्तु शास्त्र के अनुसार बताया गया है कि घर में कभी भी टूटा हुआ फर्नीचर, बर्तन, कांच , या अन्य कोई भी वस्तु नहीं रखनी चाहिए अगर ऐसा है तो उसे तुरंत अपने घर से बाहर फेंक दें क्योंकि टूटी हुई चीज है और वस्तुएं हमारे घर में नकारात्मक ऊर्जा लाती है।

* वास्तु शास्त्र में तुलसी के पौधे को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया गया है और शुभ माना गया है इसलिए इस पौधे को अपने घर में जरूर लगाएं। घर में लगे तुलसी के पौधे को नियमित रूप से रोजाना जल अर्पित करें और सुबह शाम दीपक भी जलाएं।

* वास्तुशास्त्र के नियमों के अनुसार सुबह कि पूजा के समय हमेशा शंख जरूर बजाएं ऐसा करने से आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और घर में पॉजिटिविटी बनी रहती है।

* वास्तु शास्त्र के अनुसार बताया गया है अगर आपके घर में बार-बार झगड़ा होता है या फिर हमेशा ही एक दूसरे को लेकर तनाव की स्थिति बनी रहती है तो आप पवित्र गंगाजल में थोड़ा सा दूध मिलाकर घर में जरूर छिड़कें। ऐसा करने से आपके घर में शांति बनी रहती हैं और बुरी शक्तियों का प्रभाव कम होता है।

 238 total views,  2 views today

Spread the love