• November 30, 2023

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में मौजूद वास्तु दोष को दूर करने के लिए अपनाएं ये फेंगशुई के उपाय !

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में मौजूद वास्तु दोष को दूर करने के लिए अपनाएं ये फेंगशुई के उपाय !

हम सभी अच्छी तरह जानते हैं कि घर कितना भी आलीशान बना हो यदि वह आपको सुकून नहीं दे रहा है तो कुछ भी अच्छा नहीं लगता है। बता दे की वास्तु दोष होने से ऐसा प्रतीत हो सकता है। दरवाजे खिड़की की दिशा और प्रवेश द्वार तथा पानी की बोरिंग घर की आंतरिक साज सज्जा में इस्तेमाल किए जाने वाली सीनरी, वाल हैंगिंग, घड़ी, किचन, वाशरूम आदि और न जाने क्या क्या चीजें हैं जिनकी वजह से कीमती से कीमती मकान में भी वास्तु दोष उत्पन्न हो सकते हैं।

आपको बता दे कि घर और दुकान तथा फैक्ट्री के निर्माण के वास्तु दोष का बहुत ही विपरीत प्रभाव वहां पर रहने वाले लोगों के स्वास्थ्य पर देखने को मिलता है। अक्सर बहुत सी समस्याएं वास्तु दोष की वजह से ही होने लगती है और हम इन सब का कारण ही नहीं समझ पाते हैं। जब कभी किसी वस्तु शास्त्री का आपके घर पर आगमन होता है और वह निरीक्षण करके वहां के वास्तु दोष के बारे में बताता है तब जाकर आपको बात समझ में आती है। आई आज इस लेकर माध्यम से आपको बताते हैं फेंगशुई के कुछ उपाय जिनको अपनाकर आप घर में मौजूद वास्तु दोष को दूर कर सकते हैं। आइए जानते है इनके बारे में विस्तार से –

* आपको बता दे कि यदि आपके घर के प्रवेश द्वार के सामने खंभा, गड्ढा या अन्य कोई दोष उत्पन्न हो रहा हो तो आप पाकुआ दर्पण लगाएं।

* यदि आपके स्वयं कक्षा में किसी भी प्रकार का कोई वास्तु दोष उत्पन्न हो रहा है तो आप उसे कक्ष की दीवार पर बागुआ यंत्र लगा सकते है।

* वास्तु शास्त्र के अनुसार बताया गया है कि घर में बीम दोष के प्रभाव को कम करने के लिए लाल रिबन में बांसुरी बांधकर बीम में टांगें, ध्यान रहें कि बांसुरी का मुंह नीचे की ओर हो।

* घर में नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए घर के प्रवेश द्वार आप विंड चाईम अर्थात पवन घंटी को लगाएं।

* वास्तु शास्त्र के अनुसार बताया गया है कि शौचालय और स्नान एक ही रूप में हैं तो शौच वाली सीट ऊंची सतह पर रखें. ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव कम हो जाता है।

*वास्तु शास्त्र के अनुसार भोजन कक्ष की दीवार पर दर्पण जरूर लगाए।

* वास्तु शास्त्र के अनुसार बताया गया है कि घर में वास्तु दोष से बचने के लिए कांटेदार पौधे लगाने से बचना चाहिए।

 98 total views,  2 views today

Spread the love