• November 30, 2023

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार भूलकर भी घर में ना रखें ये चीज, मां लक्ष्मी होती है नाराज !

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार भूलकर भी घर में ना रखें ये चीज, मां लक्ष्मी होती है नाराज !

हम सभी ऐसे इधर जानते हैं कि वास्तु शास्त्र का मानव जीवन में बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान होता है कि वास्तु शास्त्र में मानव जीवन से जुड़ी हर छोटी से छोटी समस्या के समाधान के लिए कई नियम और उपाय बताए गए हैं। वास्तु शास्त्रों का पालन करने से घर में सुख शांति बनी रहती है और नकारात्मक ऊर्जा से भी मुक्ति मिलती है। अक्सर हम अपनी लापरवाही और आलस की वजह से घर में अनावश्यक चीज इलेक्ट्रिकल लेते हैं जिसकी वजह से धन की देवी मां लक्ष्मी हमारे घर में वास नहीं करते हैं इतना ही नहीं यह वस्तुएं घर में वास्तु दोष भी उत्पन्न करती है जिसकी वजह से घर की सुख समृद्धि पर भी बुरा प्रभाव पड़ता है। आइए जानते है उन चीजों के बारे में जो मां लक्ष्मी के नाराज होने का कारण बनती है –

* टूटा हुआ दर्पण :

आपको बता दे की दर्पण भी वस्तु के अनुसार बहुत महत्वपूर्ण होता है अगर आप अपने घर में किसी भी तरह का टूटा हुआ शीशा रखते हैं तो यह मां लक्ष्मी के नाराज होने का कारण बन सकता है क्योंकि टूटे हुए शीशे घर में सदस्यों के बीच दरार पैदा करते हैं इसीलिए इनको घर में नहीं रखना चाहिए।

* देवी-देवता की तस्वीरें और मूर्तियां :

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में भगवान की फटी पुरानी तस्वीर और टूटी हुई मूर्तियां भी नहीं रखनी चाहिए क्योंकि ऐसा करने से मां लक्ष्मी नाराज होती है। इसके अलावा एक ही देवी या देवता की तस्वीरें आमने-सामने रखना भी अशुभ माना जाता है।

* खाली पर्स :

वास्तु शास्त्रों के अनुसार बताया गया है कि अपने पर्स को कभी भी खाली नहीं रखना चाहिए इससे आर्थिक लाभ नहीं होता है और आपको धन की हानि का सामना करना पड़ता है।

* कांटे वाले पौधे :

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में कभी भी कांटेदार पौधे नहीं लगना चाहिए क्योंकि कांटेदार पौधे लगाने से धन की देवी मां लक्ष्मी नाराज होती है और आपको आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

* पक्षियों का घोंसला :

वास्तु शास्त्र के अनुसार पक्षियों का घर में घोंसला बनाना भी वास्तु शास्त्र के अनुसार शुभ नहीं होता है। इससे आपके घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है यदि पक्षी आपके घर में घोंसला बना रखे हैं तो आप उसे हटा दो लेकिन अगर उसमें अंडे ना हो तो ही उसे हटाए इस बात का खास ध्यान रखें।

 134 total views,  2 views today

Spread the love