• September 8, 2023

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में जरूर लाएं मिट्टी से बनी ये चीजें, खुल जाएंगे बंद किस्मत के ताले !

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में जरूर लाएं मिट्टी से बनी ये चीजें, खुल जाएंगे बंद किस्मत के ताले !

हम सभी अच्छी तरह जानते हैं कि वास्तु शास्त्रों में मिट्टी से बनी हुई चीजों को बहुत ही पवित्र माना जाता है क्योंकि मिट्टी शुभ लाभ का प्रतीक होती है। प्राचीन समय में लोग मिट्टी के बर्तन में ही खाना पकाते थे और मिट्टी के घड़े से ही पानी पीते थे लेकिन वर्तमान समय में मिट्टी से बनी हुई चीजों का इस्तेमाल घरों में बहुत ही कम होता जा रहा है कहा जाता है कि मिट्टी से बनी हुई चीजें वह घर में लाने से सुख समृद्धि और खुशहाली भी बनी रहती है। मिट्टी के बर्तन घर में रखने से आपके घर में कभी भी घबराने की कमी नहीं होती है आइए इस लेख के माध्यम से आपको बताते हैं वास्तु शास्त्र के अनुसार मिट्टी से बनी हुई कौन-कौन सी चीजें घर में लाना शुभ माना जाता है। आइए जानते है –

* मिट्टी का घड़ा :

वास्तु शास्त्र के अनुसार मिट्टी का घड़ा घर में रखना बहुत शुभ माना जाता है ऐसा कहा जाता है कि ऐसा करने से घर में मां लक्ष्मी का वास होता है। वास्तु के अनुसार घर के पूर्व दिशा में मिट्टी से बने घड़े में पानी भरकर रखने से हमेशा सुख समृद्धि बनी रहती है।

* मिट्टी का गमला :

वास्तु शास्त्र के अनुसार मिट्टी के बने गमले घर में रखना बहुत शुभ माना जाता है ऐसा कहा जाता है कि मिट्टी के गमले घर में रखने से घर का माहौल सुख शांति भरा बना रहता है इसके साथ ही मिट्टी का गमला पर्यावरण के लिए भी बहुत अच्छा माना जाता है।

* मिट्टी के बर्तन :

वास्तु शास्त्र में मिट्टी के बर्तनों में खाना खाना सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है कहा जाता है कि मिट्टी के बर्तन में खाना खाने से काम में आ रही बाधाएं दूर हो जाती है और आपके बिगड़ते काम भी बनने लगते हैं। इसके अलावा शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए आप मिट्टी के बर्तन में चिड़ियों के लिए पानी भर के रख सकते हैं।

* मिट्टी के दीये :

वास्तु शास्त्र के अनुसार मिट्टी को बहुत ही पवित्र माना जाता है इसीलिए पूजा पाठ के दौरान मिट्टी के दीयों का इस्तेमाल किया जाता है ऐसा कहा जाता है कि मिट्टी के दीये जलाने से भगवान प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों पर अपनी कृपा दृष्टि बनाए रखते हैं इसके अलावा घर में मिट्टी के दीये जलाने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

 385 total views,  2 views today

Spread the love