Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार इन चीज़ों को रखने से बढ़ सकती है आपके जीवन की परेशानियां !

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार इन चीज़ों को रखने से बढ़ सकती है आपके जीवन की परेशानियां !

मानव जीवन में वास्तु शास्त्र का बहुत महत्व होता है क्योंकि वास्तुशास्त्र में मानव जीवन में आने वाली हर समस्या के समाधान के लिए कई नियम और उपाय बताए गए हैं वास्तु शास्त्रों में बताया गया है कि जो घर वास्तु के अनुसार नहीं बना होता है उस घर मैं हमेशा नकारात्मक ऊर्जा का संचार होने लगता है। और घर में कई तरह के घर में दुख- क्लेश होने लगते है। और इसी तरह वास्तुशास्त्र में घर की प्रत्येक चीज के बारे में एक निश्चित जगह बताई गई है। वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि घर का प्रत्येक होना व दिशा महत्वपूर्ण होती है और सभी आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा के साथ सुख समृद्धि आती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार सीढ़ियों के नीचे कुछ चीजों को रखने से सख्त रूप से मना किया गया। यदि आप इन चीजों को सीढ़ियों के नीचे लगता है तो कई तरह के वास्तु दोष उत्पन्न होते हैं और आपके परिवार को आर्थिक समस्याओं के साथ अन्य कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते है –

* ना रखें कूड़ादान :

वास्तु शास्त्र के अनुसार बताया गया है कि सीढ़ियों के नीचे कभी भी कूड़ा दान नहीं रखना चाहिए क्योंकि ऐसा होने पर आपके घर में वास्तु दोष उत्पन्न होता है जिसकी वजह से आसपास के लोगों से आप का विवाद हमेशा बना रहता है।

* जूता चप्पल रखने की ना करें गलती :

वास्तु शास्त्र के अनुसार बताया गया है कि सीढ़ियों के नीचे कभी भी जूता चप्पल रखने की गलती नहीं करनी चाहिए ऐसा करने से आपके घर में आर्थिक समस्या आने लगती है और परिवार में हमेशा मतभेद होने लगते हैं।

* सीढ़ियों के नीचे ना रखे फालतू का सामान :

वास्तु शास्त्र के अनुसार बताया गया है कि घर में एक्स्ट्रा पड़ा हुआ या फालतू सामान कभी भी सीढ़ियों के नीचे नहीं रखना चाहिए ऐसा करने से घर में आर्थिक समस्या आने लगते हैं और नकारात्मक ऊर्जा का संचार होने लगता है।

* नल से ना बहना चाहिए पानी :

वास्तु शास्त्र के अनुसार सीढ़ियों के नीचे अगर नल लगा हुआ है तो इस बात का ध्यान रखें कि उसमें से पानी बहना नहीं चाहिए क्योंकि अगर ऐसा होता है तो आपकी फिजूलखर्ची बढ़ने लगती है

* ना लगाए परिवार की तस्वीर :

वास्तु शास्त्र के अनुसार बताया गया है कि सीढ़ियों के नीचे कभी भी परिवार के किसी सदस्य या पूरी फैमिली की फोटो ना लगाएं क्योंकि ऐसा करने से घर परिवार के सदस्यों में विवाद होने लगते हैं और आपके घर में क्लैश बढ़ने लगता है।

 138 total views,  2 views today

Spread the love