• September 19, 2023

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के मुख्य द्वार पर शाम के समय जरूर जलाएं दीपक, दूर होगी पैसों से जुड़ी समस्याएं !

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के मुख्य द्वार पर शाम के समय जरूर जलाएं दीपक, दूर होगी पैसों से जुड़ी समस्याएं !

आपको बता दें कि हमारे हिंदू धर्म में कई शुभ और अशुभ चीजों के बारे में बताया गया है इसी तरह वास्तु शास्त्रों में भी मानव जीवन से जुड़ी हर छोटी से छोटी चीज को लेकर कई नियम और उपाय बताए गए हैं। वास्तु शास्त्रों में दीपक से जुड़े कुछ उपाय और नियम बताए गए हैं कहा जाता है कि घर में दीपक जलाने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। पूजा पाठ के दौरान अक्सर दीपक जलाए जाते हैं क्योंकि बिना दीपक के पूजा अधूरी मानी जाती है। आई इस लेकर माध्यम से आपको बताते हैं वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में होने वाली आर्थिक समस्याओं को दूर करने के लिए दीपक से जुड़े कुछ उपाय के बारे में –

* दीपक जलाते समय तेल का रखें खास ध्यान :

वास्तु शास्त्र के अनुसार बताया जाता है कि शनिदेव की पूजा में सरसों के तेल का दीपक जलाना बहुत शुभ माना जाता है इसके अलावा हनुमान जी को चमेली के तेल का दीपक जलाना शुभ होता है तथा मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए आप गाय के घी का दीपक जला सकते हैं।

* शाम के समय मुख्‍य द्वार पर जलाएं दीपक :

1. वास्तु शास्त्र के अनुसार शाम के समय घर में दीपक जलाना बहुत शुभ माना जाता है कहा जाता है कि शाम के समय दीपक जलाने से मां लक्ष्मी का आपके घर में आगमन होता है इसीलिए शाम के समय घर के मुख्य द्वार पर दीपक जलाने की सलाह दी जाती है।

2. शाम के समय घर के मुख्य दरवाजे पर दीपक जलाने से आपके घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश नहीं होता है वहीं मुख्य द्वार पर गाय की घी का दीपक जलाने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है और आपके घर में प्रवेश करती है।

3. वास्तु शास्त्र के अनुसार बताया जाता है कि घर के मुख्य द्वार पर दीपक जलाने से घर में पैसों का आगमन होने लगता है कहा जाता है कि अगर आप नियमित रूप से दीपक जलाते हैं तो खूब धन संबंधी आपके घर में आती है और आप हमेशा मालामाल रहते हैं किसी तरह की आर्थिक समस्या नहीं होती है।

4. वास्तु शास्त्र के अनुसार शाम को घर के मुख्य द्वार पर दीपक जलाने के लिए सबसे अच्छा समय शाम के 6 से 8:00 बजे के बीच का माना जाता है। घर के मुख्य द्वार पर दीपक जलाते समय ध्यान रखें कि जब आप बाहर निकले तो दीपक आपकी दाहिनी और रहना चाहिए।

 279 total views,  2 views today

Spread the love