• September 19, 2023

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में सही जगह पर लगाएं ये फूल, तुरंत बनने लगते है धनलाभ के योग !

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में सही जगह पर लगाएं ये फूल, तुरंत बनने लगते है धनलाभ के योग !

मानव जीवन में वास्तु शास्त्र का बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान है क्योंकि वास्तु शास्त्र में मानव जीवन से जुड़ी हर छोटी से छोटी समस्या के समाधान के लिए कई नियम और उपाय बताए गए है। वास्तु शास्त्र में ऐसे कई पेड़ पौधों के बारे में भी बताया गया है जो घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार बढ़ाने का काम करते हैं सिर्फ पेड़-पौधे ही नहीं बल्कि कुछ लकी फूलों के बारे में भी बताया गया है. इन फूलों को घर में लगाने से व्यक्ति की किस्मत का तारा चमक जाता है। ऐसे ही एक फूल के बारे में आज इस लेख के माध्यम से आपको बताएंगे जिसे वास्तुशास्त्र में बहुत ही शुभ माना गया है कहा जाता है कि यह फूल जीवन में आने वाले दुखो को खत्म करता है। इसके अलावा अगर कोई व्यक्ति गरीबी या आर्थिक तंगी से जूझ रहा है, तो इस फूल को घर में लगाने से जल्द ही धनलाभ के योग बनते हैं. आइए इस लेख के माध्यम से जानते है इसके बारे में विस्तार से –

* वास्तु शास्त्र के अनुसार बताया जाता है कि अगर आप पैसों की समस्या से परेशान हैं तो आप घर में गुड़हल का फूल अवश्य लगाएं। इस पौधे को घर में लगाने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है और उनकी कृपा से घर में होने वाली धन से जुड़ी समस्याएं दूर होती हो और धन का आगमन होने लगता है।

* आपको बता दे कि अगर आप अपने घर में गुड़हल के फूल का पौधा लगा रहे हैं तो इस बात का ध्यान रखें की गुड़हल का फूल कई रंगों में आता है आर्थिक संकट से छुटकारा पाने के लिए आप अपने घर में हमेशा लाल रंग का गुड़हल का फूल लगे क्योंकि यह बहुत ही फायदेमंद माना जाता है।

* वास्तु शास्त्र में बताया जाता है कि मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए शुक्रवार के दिन पूजा के समय उन्हें गुड़हल का फूल अर्पित जरूर करना चाहिए इसके साथ ही उन्हें मिश्री और दूध से बनी हुई बर्फी का भोग लगाना चाहिए। इस उपाय को लगातार 11 शुक्रवार तक करने से व्यक्ति को धन प्राप्ति के योग बनने लगते है।

* आपको बता देगी अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में सूर्य दोष है तो उसे घर की पूर्व दिशा में लाल रंग का गुड़हल के फूल का पौधा जरूर लगाना चाहिए। इससे व्यक्ति को जल्दी ही लाभ होने लगते हैं और सूर्य दोष के प्रभाव भी कम होने लगते हैं और व्यक्ति को सकारात्मक ऊर्जा की प्राप्ति होती है।।

* वास्तु शास्त्र के अनुसार बताया जाता है कि मंगल दोष से छुटकारा पाने के लिए भी गुड़हल का पौधा बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। मंगल कमजोर होने पर व्यक्ति को शादी विवाह में काफी देरी होती है। ऐसे में घर में गुड़हल का पौधा लगाने से जल्द ही शुभ फलों की प्राप्ति होती है।

 202 total views,  4 views today

Spread the love