• November 17, 2023

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के सामने बनता है टी प्वाइंट तो भूलकर भी मेनगेट के सामने न रखें यह चीज़े !

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के सामने बनता है टी प्वाइंट तो भूलकर भी मेनगेट के सामने न रखें यह चीज़े !

वास्तु शास्त्र के अनुसार बताया जाता है कि अगर घर से जुड़ी कुछ चीजों का ध्यान रखा जाए तो व्यक्ति का भाग्य बदल जाता है वास्तु शास्त्र में घर में खुशहाली लाने के लिए कुछ नियम और उपाय बताए गए हैं। उन्ही में से एक होता है में गेट का वास्तु। अगर वास्तु के अनुसार इस बात का ध्यान रखा जाए कि में गेट पर क्या होना चाहिए और क्या नहीं तो व्यक्ति के भाग्य के दरवाजे खुल सकते हैं क्योंकि कई बार ऐसा होता है की में गेट पर ऐसी कई चीजों को सही तरीके से नहीं रखने की वजह से घर और व्यक्ति दोनों के लिए ही कई तरह की समस्याएं उत्पन्न कर देती है। आइए इस लेख के माध्यम से आपको बताते हैं वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के मुख्य द्वार पर किन-किन चीजों का मुख्य रूप से ध्यान रखना चाहिए ताकि आपके घर में खुशहाली और सुख समृद्धि बनी रहे। आइए जानते है विस्तार से –

* घर के बाहर इस तरह रखें पौधे :

वास्तु शास्त्र के अनुसार कभी भी पेड़ पौधे को भर के में गेट के सामने नहीं रखना चाहिए क्योंकि ऐसा करना व्यक्ति के लिए शुभ नहीं माना जाता है। इसकी बजाय आप पेड़ पौधों को गेट के अगल-बगल में रखें ऐसा करने से न केवल घर में खुशहाली आने लगती है बल्कि आपके घर की शोभा भी बढ़ने लगती है।

* टी प्वाइंट का रखें खास ध्यान :

वास्तु शास्त्र के अनुसार बताया जाता है यदि व्यक्ति का घर के ठीक सामने रोड पर टी पॉइंट बनता है तो वह उसके लिए शुभ नहीं माना जाता है दरअसल यह व्यक्ति के भाग्य को अस्त करने के लिए काफी होता है। इसके साथ ही ऐसे घर में रहने वाले व्यक्ति को आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है अगर आपके घर के बाहर भी टी पॉइंट है तो इसके दुष्प्रभाव से बचने के लिए एक बार आप वास्तु जानकार से सलाह जरूर लें।

* घर के आगे ना रखे कभी भी कचरा :

वास्तु शास्त्र के अनुसार बताया जाता है कि घर के आगे कभी भी कचरा का देर नहीं होना चाहिए इसकी वजह से न केवल आपके घर की शोभा बिगड़ती है बल्कि घर में रहने वाले लोगों को कई तरह की स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है इसके साथ ही इसकी वजह से आपके घर में दरिद्रता भी आती है जिसकी वजह से व्यक्ति धीरे-धीरे कंगाल हो सकता है।

* घर के सामने ना हो धार्मिक स्थल :

वास्तु शास्त्र के अनुसार बताया जाता है कि यह सबसे बड़ा वास्तु दोष हो सकता है यदि किसी व्यक्ति के घर के ठीक सामने कोई धार्मिक स्थल जैसे मंदिर मस्जिद या चर्च होता है तो यह उसे घर के लिए बिल्कुल भी शुभ नहीं माना जाता है।

 158 total views,  2 views today

Spread the love