• September 10, 2023

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार दिन के अनुसार करें पेड़ पौधों की पूजा, जल्द बदलने लगे कि आपकी सोई किस्मत !

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार दिन के अनुसार करें पेड़ पौधों की पूजा, जल्द बदलने लगे कि आपकी सोई किस्मत !

हम सभी अच्छी तरह जानते हैं कि हमारे हिंदू धर्म में पेड़ पौधों को बहुत ही पूजनीय माना जाता है ऐसा माना जाता है कि पेड़ पौधों में भगवान का वास होता है। इसीलिए सभी जगह पर हर मांगलिक कार्य में पेड़ पौधों का इस्तेमाल किया जाता है किसी भी पूजा पाठ में देखा जाता है कि तुलसी, आम के पत्ते, केले के पत्ते आदि का उपयोग किया जाता है। आपको बता दें कि ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार इन पेड़ पौधों की पूजा से पुण्य की प्राप्ति होती है और इसके साथ ही जीवन में आने वाली सभी समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है आइए इस लेख के माध्यम से आपको बताते हैं वास्तु शास्त्र के अनुसार किस दिन कौन से पेड़ की पूजा की जानी चाहिए ताकि आपको उसका फल मिल सकें। आइए जानते है –

* पीपल का पेड़ :

वास्तु शास्त्र के अनुसार बताया जाता है कि सोमवार के दिन शिव जी की पूजा करने का विधान है और ऐसा कहा जाता है कि इस दिन भोलेनाथ की पूजा करने से पूजा करने वाले व्यक्ति की हर मनोकामना पूरी होती है आपको बता दें कि इस दिन पीपल के पेड़ की पूजा करना बहुत ही शुभ माना जाता है पीपल के पेड़ की पूजा करने से व्यक्ति की आय में बढ़ोतरी होती है और उसे समाज में मान सम्मान मिलता है।

* नीम का पेड़ :

वास्तु शास्त्र के अनुसार मंगलवार का दिन भगवान हनुमान जी और मंगल देव को समर्पित होता है बताया जाता है कि इस दिन व्रत रखने और हनुमान जी की पूजा करने से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूरी होती है और इसके साथ ही किसी व्यक्ति की कुंडली में अगर मंगल दोष होता है तो उस व्यक्ति को मंगलवार के दिन हनुमान जी की पूजा करने से जरूर फायदा मिलता है इसके साथ ही मंगलवार के दिन नीम के पेड़ की पूजा करना शुभ माना जाता है बता दें कि अगर आप इस दिन नीम के पेड़ में जल चढ़ाते है तो मंगल दोष का प्रभाव कम हो जाता है।

* आंवले का पेड़ :

वास्तुशास्त्र के नियमों के अनुसार बुधवार का दिन भगवान गणेश की पूजा को समर्पित होता है भगवान गणेश को विघ्नहर्ता भी कहा जाता है। ऐसा कहा जाता है कि भक्त अगर सच्चे मन से भगवान गणेश की पूजा करता है तो उसको भगवान गणेश का आशीर्वाद जरूर मिलता है और उसे जीवन में किसी भी काम को करने में किसी भी तरह की समस्या का सामना नहीं करना पड़ता है इसके साथ ही बुधवार के दिन आंवले के पेड़ की पूजा करना शुभ माना जाता है।

* केले का पेड़ :

आपको बता दें कि शास्त्रों के अनुसार गुरुवार के दिन विष्णु भगवान की पूजा अर्चना की जाती है आपको बता दें कि केले के पेड़ में भगवान विष्णु का वास बताया जाता है इसीलिए इस दिन पहले की पेड़ की पूजा करना शुभ माना जाता है केले के पेड़ की पूजा करने से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं और आपके ऊपर अपना आशीर्वाद बनाए रखें।

* शमी का पेड़ :

शास्त्रों के अनुसार सनी क्रूर ग्रह माना जाता है इसके अलावा शनिवार का दिन शनिदेव को समर्पित माना जाता है इस दिन अगर पूरे विधि विधान से शनिदेव की पूजा की जाती है। ऐसा कहा जाता है कि जो व्यक्ति शनिवार के दिन पूरे विधि विधान के साथ शनिदेव की पूजा अर्चना करता है उसे शनि के प्रभाव से छुटकारा मिल जाता है इसके साथ ही शनिवार के दिन शमी के पेड़ की पूजा करना शुभ माना जाता है।

 170 total views,  2 views today

Spread the love