• December 2, 2022

Vastu Tips: चाहते हो कि आपके घर में हो लक्ष्मी जी का आगमन तो वास्तु के अनुसार गेट पर करें ये काम !

Vastu Tips: चाहते हो कि आपके घर में हो लक्ष्मी जी का आगमन तो वास्तु के अनुसार गेट पर करें ये काम !

भारतीय लोगों में वास्तु शास्त्र का बहुत महत्व माना जाता है वास्तु शास्त्र में मानव जीवन की हर छोटी से छोटी समस्या का समाधान बताया गया है। वास्तु शास्त्र के अनुसार यदि बहुत कोशिश करने के बाद भी आपके घर में पैसों की कमी रहती है या फिर आपको मेहनत के अनुसार फल नहीं मिल पाता तो इसका कारण आपके घर में मौजूद वास्तु दोष हो सकता है। क्योंकि लक्ष्मी जी के आगमन में वास्तु महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। हमारे घर में मां लक्ष्मी घर के दरवाजे से प्रवेश करती है इसलिए दरवाजे से जुड़े वास्तु के नियमों का जरूर ध्यान रखना चाहिए यदि वास्तु शास्त्र के अनुसार दरवाजे पर व्यवस्था की जाए तो मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है और आपके घर में पैसों का आगमन बढ़ने लगता है। आइए इसलिए के बारे में सबको बताता है कि दरवाजे पर कौन-कौन से काम करने चाहिए। आइए जानते है विस्तार से –

* दरवाजे पर बनाएं स्वास्तिक का चिन्ह :

वास्तु शास्त्र के अनुसार स्वास्तिक का चिन्ह बहुत ही शुभ माना जाता है इस चिन्ह को साथिया भी कहा जाता है। सनातन धर्म के अलावा जैन धर्म में भी इस चीन का बहुत महत्व होता है घर के मुख्य दरवाजे के ऊपर स्वास्तिक का चिन्ह बनाने हैं हमारे घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है। दरवाजे पर स्वास्तिक का चिन्ह बनाते समय इस बात का ध्यान रखें कि यह चिन्ह लाल या पीले रंग से बनाना चाहिए।

* मुख्य दरवाजे पर लगाए तुलसी का पौधा :

वास्तु शास्त्र के अनुसार भारतीय सभ्यता में तुलसी के पौधे का बहुत बड़ा महत्व माना जाता है तुलसी का पौधा बहुत ही पवित्र होता है इसको घर में लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का आगमन होता है तुलसी के पौधे को भगवान विष्णु का प्रिय पौधा माना जाता है इसलिए वास्तु के अनुसार घर के आंगन में तुलसी का पौधा लगाने से लक्ष्मी जी का आगमन होता है और आपकी आर्थिक समस्याएं दूर होती है।

* घर के दरवाजे पर रखें फूलों के गमले :

वास्तु शास्त्र के अनुसार शुक्र को भी धन का देवता माना जाता है वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के मुख्य दरवाजे पर दोनों तरफ खुशबूदार फूलों के गमले रखने चाहिए ऐसा करने से शुक्र देव प्रसन्न होते हैं और हमारे घर की आर्थिक समस्याएं दूर होती है।

* दरवाजे पर लगाएं बंदनवार :

वास्तु शास्त्र के अनुसार यदि आप अपने घरों से पैसे की कमी को दूर करना चाहते हैं तो आपको अपने घर के दरवाजे पर बंदनवार जरूर बांधनी चाहिए। घर के मुख्य दरवाजे पर सुंदर बंदनवार लगानी चाहिए। इसके लिए आप फूल या पत्तों से बनी बंदनवार घर के मुख्य दरवाजे पर लगा सकते हैं।

 240 total views,  2 views today

Spread the love