- September 3, 2022
VIDEO : शिकायत लेकर पहुंची महिला के साथ BJP विधायक ने की बदसलूकी

नई दिल्ली। कर्नाटक में भाजपा MLA की ओर से महिला के साथ बदसलूकी का मामला सामने आया है। BJP विधायक अरविंद लिंबावली (Arvind Limbawali) ने महिला को गाली भी दी है। यह घटना तब की है जब MLA को महिला शिकायत भरा पत्र सौंपने पहुंची थी। इस पत्र में बेंगलुरु के वरथुर में बारिश के बाद होने वाली समस्याओं को उठाया गया था। घटना का वीडियो सामने आया है। इसमें देखा जा सकता है कि विधायक से महिला बात करने की कोशिश करती है लेकिन नाकाम रहती है। MLA को महिला शिकायत भरी चिट्ठी दिखाती है तो वो उसे गुस्से में छिन लेते हैं। मौके पर पुलिसकर्मी समेत दूसरे लोग भी मौजूद हैं।
#WATCH |Karnataka BJP MLA Aravind Limbavali verbally abused a woman&misbehaved when she tried to hand over a complaint letter to him&speak to him regarding issues in Varthur, Bengaluru following heavy rainfall
She was later taken to Police Station (02.9)
(Note:Abusive language) pic.twitter.com/9QL51UDL5d
— ANI (@ANI) September 3, 2022
विधायक को महिला से तेज आवाज में बात करते और डांटते देखा जा सकता है। कुछ दिनों पहले विधायक अरविंद लिंबावली (Arvind Limbawali) की बेटी ने पुलिस से बदसलूकी की थी। दरअसल, पुलिस ने उनकी बेटी को ओवरस्पीड में कार चलाने और रैश ड्राइविंग के लिए रोका था। BMW कार में सवार विधायक की बेटी ने पुलिस विभाग से जुड़ी एक कार को ओवरटेक करने की कोशिश की थी। यह घटना विधानसभा के पास ही स्थित कैपिटल होटल के नजदीक हुई थी, जहां भाजपा की मीटिंग चल रही थी।
ओवरस्पीड होने पर पुलिसकर्मियों ने उनकी गाड़ी को रोका था। इस पर विधायक की बेटी और पुलिस वालों के बीच बहस हो गई थी। MLA की बेटी का कहना था कि उसने किसी नियम का उल्लंघन नहीं किया है और उसे जाने दिया जाए, जबकि पुलिस इस बात पर अड़ी थी कि उनकी स्पीड ज्यादा थी। इसी बहस के बीच उसने कहा कि मैं विधायक की बेटी हूं। उसने कहा कि उस पर इस मामले में केस नहीं हो सकता।
329 total views, 2 views today