• November 28, 2022

Vijay Hazare Trophy: ऋतुराज का तूफान, एक ओवर में जड़े 7 छक्के

Vijay Hazare Trophy: ऋतुराज का तूफान, एक ओवर में जड़े 7 छक्के

स्पोर्ट्स डेस्क। रुतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad vs Shiva Singh) ने वह कर दिखाया है, जिसे कोई क्रिकेटर अब तक नहीं कर सका था। महाराष्ट्र के युवा ओपनर ने विजय हजारे ट्रॉफी 2022 (Ruturaj Gaikwad Vijay Hazare Trophy 2022) के क्वॉर्टर फाइनल में उत्तर प्रदेश (Maharashtra vs Uttar Pradesh) के खिलाफ एक ओवर में लगातार 7 छक्के उड़ाए। एक छक्का उन्होंने नो गेंद पर लगाया था, जबकि ओवर से कुल 43 रन बने। इसके साथ ही उन्होंने मैच में दोहरा शतक भी पूरा किया। उन्होंने यह कारनामा शिवा सिंह (Shiva Singh) के ओवर में किया, जो पारी का 49वां ओवर कर रहे थे।


वह 159 गेंदों में 10 चौके और 16 छक्के उड़ाते हुए 220 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि उनकी टीम ने 50 ओवरों में 330 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। टी-20 वर्ल्ड कप 2007 में युवराज सिंह (Yuvraj Singh) ने इंग्लैंड के स्टुअर्ट ब्रॉड (Stuart Broad) के एक ओवरों में 6 छक्के उड़ाए थे, जबकि उनसे पहले भारत के पूर्व कोच रवि शास्त्री (Ravi Shastri) ने डोमेस्टिक क्रिकेट में यह कारनामा किया था। अब रुतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) ने एक ओवर में 7 छक्के लगाते हुए इतिहास रच दिया।

मैच में टॉस जीतकर उत्तर प्रदेश ने पहले बॉलिंग करने का फैसला किया था। उसके बाद जो कुछ हुआ शायद ही उसे इसकी उम्मीद रही होगी। पिछले मुकाबले में मुंबई को हार के लिए मजबूर करने वाली यूपी पर महाराष्ट्र के ओपनर रुतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) अकेले ही बरसते रहे।

 283 total views,  2 views today

Spread the love