• July 18, 2022

राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटिंग जारी, शाह और योगी ने किया मतदान

राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटिंग जारी, शाह और योगी ने किया मतदान

नई दिल्ली। भारत के 15वें राष्‍ट्रपति कौन होंगे? 21 जुलाई 2022 को इस सवाल का जवाब मिल जाएगा।देश के 15वें राष्ट्रपति के चुनाव के लिए मतदान जारी है। इस मतदान में कुल 4800 निर्वाचित सांसद और विधायक हिस्सा ले रहे हैं। राष्‍ट्रपति चुनाव 2022 में राजग की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) को विपक्ष के यशवंत सिन्हा (Yashwant Sinha) चुनौती दे रहे हैं। अगले राष्ट्रपति 25 जुलाई को शपथ लेंगे। द्रौपदी मुर्मू का भारत का पहला आदिवासी राष्‍ट्रपति बनना तय है। राजग की उम्मीदवार के पास 6.67 लाख से अधिक वोट हैं। जीत के लिए करीब 5.50 लाख मतों की जरूरत है।

बता दे की चुनाव में राजग उम्मीदवाद द्रौपदी मुर्मू की जीत और इसके साथ ही देश के शीर्ष संवैधानिक पद पर पहली बार आदिवासी महिला की ताजपोशी तय है। 27 दलों के समर्थन के साथ द्रौपदी मुर्मू का पलड़ा भारी है। वहीं महज 14 दलों का समर्थन के साथ सिन्हा को करीब 3.62 लाख वोट ही मिलने की उम्मीद है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपना वोट डाला। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने जयपुर में राज्य विधानसभा में राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपना वोट डाला। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए लखनऊ में अपना वोट डाला।

 431 total views,  2 views today

Spread the love