• November 19, 2023

Women’s Health Tips: केवल प्रेगनेंसी ही नहीं बल्कि इन कारणों की वजह से भी रुक सकते है महिलाओं में पीरियड्स !

Women’s Health Tips: केवल प्रेगनेंसी ही नहीं बल्कि इन कारणों की वजह से भी रुक सकते है महिलाओं में पीरियड्स !

हम सभी अच्छी तरह जानते हैं कि महिलाओं में पीरियड आना एक सामान्य प्रक्रिया है लेकिन कहीं बार जब किसी महिला के पीरियड मिस हो जाता है तो उसे चिंता होने लग जाती है कि पीरियड किस वजह से मिस हुए है। देखा जाता है कि ज्यादातर प्रेगनेंसी होने से पीरियड मिस होते हैं लेकिन कई बार कुछ अन्य कर्ण की वजह से भी पीरियड मिस हो जाते हैं। पीरियड का मिस होना शरीर में हो रहे बदलाव की और संकेत करता है। आइए इस लेख ने माध्यम से आपको बताते है कि प्रेगनेंसी के अलावा और किन-किन कारणों की वजह से पीरियड मिस हो सकते हैं। आइए जानते है इन कारणों के बारे में विस्तार से –

* तनाव :

आपको बता दे कि तनाव की वजह से भी पीरियड मिस होने का कारण हो सकता है क्योंकि तनाव के कारण बॉडी में हार्मोन असंतुलित होने लगते हैं जिसकी वजह से पीरियड ईरेगुलर हो जाते हैं और पीरियड के दौरान पेट दर्द और ऐंठन की समस्या होने लगती है।

* मोटापा :

हेल्थ एक्सपर्ट बताते हैं कि बढ़ता मोटापा भी पीरियड मिस होने का एक कारण हो सकता है। बताया जाता है कि जिन महिलाओं का वेट बहुत ज्यादा होता है उनके शरीर में एस्ट्रोजन लेवल ज्यादा होता है जिसकी वजह से उनके पीरियड प्रभावित होने लगते हैं।

* वजन का कम होना :

कई बार पीरियड मिस होने का कारण वजन कम होना भी हो सकता है अगर आप बहुत ज्यादा फिजिकल एक्टिविटी कर रहे हैं और आपका वजन तेजी से कम हो रहा है तो इसकी वजह से भी बॉडी में हार्मोन संतुलित हो जाते हैं जिसकी वजह से पीरियड मिस होने का कारण बन सकता है।

* बर्थ कंट्रोल दवाई का सेवन :

देखा जाता है कि कई बार महिलाएं प्रेगनेंसी से बचने के लिए बर्थ कंट्रोल दवाइयां खा लेती है। जिसकी वजह से उनकी शारीरिक और मानसिक सेहत पर काफी बुरा प्रभाव पड़ता है और कई बार उनके पीरियड भी मिस हो जाते हैं।

* पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम :

आपको बता दो कि जिन महिलाओं को पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम या PCOS जैसी बीमारी हो उन्हें भी पीरियड मिस होने की समस्या होती है। आपको बता दे कि यह एक ऐसी समस्या है जिसमें महिलाएं ओव्यूलेट नहीं कर पाती हैं और एण्ड्रोजन लेवल बढ़ जाता है और कई बार ओवरी में सिस्ट हो जाता है जिससे पीरियड इरेगुलर हो जाते हैं।

 89 total views,  2 views today

Spread the love