• March 5, 2023

WPL 2023: महिला IPL में पहला विकेट लेने का रिकॉर्ड हिमाचल की तनुजा के नाम

WPL 2023: महिला IPL में पहला विकेट लेने का रिकॉर्ड हिमाचल की तनुजा के नाम

इंटरनेट डेस्क। पहले महिला आईपीएल में हिमाचल की बेटी ने इतिहास रच दिया है। मुंबई में गुजरात जाइंट्स (Gujarat Giants) और मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के बीच खेले गए पहले मैच में हिमाचल की तनुजा कंवर ने लीग का पहला विकेट हासिल किया। तनुजा कंवर ने मुंबई इंडियंस की बल्लेबाज यस्तिका भाटिया (Yastika Bhatia) को आउट किया।

 

इससे साथ ही तनुजा देश में पहली बार होने जा रहे महिला आईपीएल में पहला विकेट लेने वाली क्रिकेटर बन गई हैं। शिमला जिले के कुठार की तनुजा कंवर (Tanuja Kanwar) महिला IPL में गुजरात जाइंट्स (Gujarat Giants) की ओर से खेल रही हैं।

 205 total views,  2 views today

Spread the love