• February 14, 2023

WPL MI Women Full Squad: मुंबई ने सिर्फ एक विकेटकीपर खरीदा, देखें पूरी टीम

WPL MI Women Full Squad: मुंबई ने सिर्फ एक विकेटकीपर खरीदा, देखें पूरी टीम

स्पोर्ट्स डेस्क। विमेंस प्रीमियर लीग के पहले सीजन के लिए खिलाड़ियों की नीलामी हो चुकी है। मुंबई की टीम ने अपने पर्स से पूरे 12 करोड़ रुपये खर्च किए हैं और 17 खिलाड़ियों को खरीदा है। IPL में भारतीय पुरुष टीम के कप्तान रोहित मुंबई का हिस्सा हैं और अब महिलाओं की टी20 लीग में भी भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) मुंबई के साथ जुड़ गई हैं। हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) को इस फ्रेंचाईजी ने 1.8 करोड़ की कीमत पर खरीदा। दुनिया की सबसे बेहतरीन महिला खिलाड़ियों में से एक हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) के लिए यह कीमत काफी कम है और मुंबई ने चतुराई के साथ उन्हें अपने साथ जोड़ा है।

हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) के अलावा मुंबई की टीम में ऑलराउंडर पूजा वस्त्राकर और नेट स्कीवर बड़ा नाम हैं। विकेटकीपर यास्तिका भाटिया भी इस टीम के साथ हैं। हीली मैथ्यूज, अमेलिका केर और हीदर ग्राहम भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कमाल कर चुकी हैं। हालांकि, मुंबई के लिए भी विदेशी खिलाड़ियों का सही चयन करना चुनौती होगी।

पुरुषों की तरह महिला टीम में भी मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने ऑलराउंडर खिलाड़ियों पर जमकर दांव लगाया है और लीग के दौरान इसका फायदा भी मुंबई को मिलेगा। हालांकि, इस टीम में यास्तिका भाटिया एकमात्र विकेटकीपर बल्लेबाज हैं। ऐसे में उनके चोटिल होने पर यह टीम मुश्किल में फंस सकती है।

WPL के लिए मुंबई इंडियंस की टीम

हरमनप्रीत कौर- 1.80 करोड़ रुपये
यास्तिका भाटिया- 1.50 करोड़ रुपये
पूजा वस्त्राकर- 1.90 करोड़ रुपये
एमेली केर- 1 करोड़ रुपये
नेट सिवर- 3.20 करोड़
धारा गुज्जर- 10 लाख
साइका इशाक- 10 लाख
अमनजोत कौर-50 लाख
इसी वॉंग- 30 लाख
हीथर ग्राहम-30 लाख
हेली मैथ्यूज- 40 लाख
शोले ट्रायन- 30 लाख
हुमैरा काजी- 10 लाख
प्रियंका बाला- 20 लाख
सोनम यादव- 10 लाख
नीलम बिष्ट-10 लाख
जिनटीमानी कालिटा-10 लाख

 376 total views,  2 views today

Spread the love