• November 19, 2023

विद्याधर नगर में भाजपा की रैली में युवक की हत्या, आक्रोशित ब्राह्मण समाज ने किया मुरलीपुरा थाने का घेराव

विद्याधर नगर में भाजपा की रैली में युवक की हत्या, आक्रोशित ब्राह्मण समाज ने किया मुरलीपुरा थाने का घेराव

जयपुर। विद्याधर नगर में भाजपा की चुनावी रैली में एक युवक की हत्या होने का मामला सामने आया है। युवक की हत्या के बाद ब्राह्मण समाज की ओर से मुरलीपुरा थाने का घेराव किया गया। आक्रोशित लोगों ने थाने के बाहर पुलिस प्रशासन और भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। लोगों की ओर से मृतक को 2 करोड़ का मुआवजा देने की मांग की गई।

कांग्रेस प्रत्याशी सीताराम अग्रवाल भी इस दौरान मुरलीपुरा थाने पहुंचे। अग्रवाल इस मामले में जयपुर कलक्टर से बात की। मामले के अनुसार पवनपुरी के 22 वर्षीय अभिमन्यु शर्मा की हत्या हुई है। विद्याधर नगर में गुरुवार को दीया कुमारी और नीतिन गडकरी का रोड शो था। जिसमें युवक दीया कुमारी का स्वागत करना चाहता था। तभी पीएसओ ने धक्का दिया तो वाहन से युवक नीचे गिर गया। जहां से युवक को अस्पताल ले जाया गया।

अस्पताल में अभिमन्यु शर्मा की मृत्यु हो गई। परिजनों ने कहा कि यह घटना एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। इसको एक एक्सीडेंट का रूप देने की कोशिश की है परंतु यह एक हत्या है।परिवारजन का कहना है हमारे लड़के को रैली के लिए बुलाया गया। उसके पश्चात जो कुछ भी हुआ उनकी सूचना नहीं दी गई। ना ही इस घटना के बारे में पता होने के बाद में उनमें से कोई मिलने आया

कांग्रेस प्रत्याशी सीताराम अग्रवाल ने इस घटना पर दुख जताया है। अग्रवाल ने कहा कि पीड़ित परिवार का दुख समझ सकता हूं। इस मामले में कोई राजनीति नहीं होनी चाहिए। पीड़ित परिवार को न्याय मिलना चाहिए और प्रशासन को पीड़ित परिवार की मदद करनी चाहिए।

 113 total views,  2 views today

Spread the love