• March 29, 2022

IPL 2022: पर्पल कैप की दौड़ में शमी की दमदार एंट्री, लिए इतने विकेट

IPL 2022: पर्पल कैप की दौड़ में शमी की दमदार एंट्री, लिए इतने विकेट

स्पोर्ट्स डेस्क। IPL 2022 की पर्पल कैप (Purple Cap) की दौड़ रोमांचक होती जा रही है। गुजरात टाइटन्स के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) ने लखनऊ सुपर जायन्ट्स (Lucknow Super Giants) के खिलाफ चार ओवर में 25 रन देकर 3 विकेट लिए।


इस प्रदर्शन के साथ उन्होंने पर्पल कैप की दौड़ में दमदार एंट्री मारी है। दिल्ली कैपिटल्स के कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) ने मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के खिलाफ चार ओवर में 18 रन देकर 3 विकेट लिए थे और वह इस प्रदर्शन के साथ इस लिस्ट में टॉप पर बने हुए हैं।

मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच भी चुना गया। इसके साथ ही टॉप-10 में वरुण आरोन (Varun Aaron) की भी एंट्री हो गई है। आरोन ने 45 रन देकर दो विकेट लिए।

 

 702 total views,  2 views today

Spread the love