• July 19, 2022

प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग मनाया 40वां जन्मदिन, देखें खूबसूरत तस्वीरें

प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग मनाया 40वां जन्मदिन, देखें खूबसूरत तस्वीरें

मुंबई। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने कल यानी 18 जुलाई को अपना 40वां जन्मदिन मनाया था। प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के फैंस और स्टार्स ने उनके जन्मदिन के मौके पर विश किया था। अब प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। इन तस्वीरों में वो अपने निक जोनस के साथ नजर आ रही है।

जानकारी के लिए बता दें कि वायरल हो रही ये तस्वीरें प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के पति निक जोनस (Nick Jonas) ने अपने ट्विटर हैंडल से शेयर की है। ये तस्वीरें प्रियंका चोपड़ा के बर्थडे सेलिब्रेशन की है। तो चलिए देखते है तस्वीरें।

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) अपने बर्थडे सेलिब्रेशन की इस तस्वीर में बेहद सुंदर लग रही है। उनकी ये तस्वीर खूब वायरल हो रही है। निक जोनस (Nick Jonas) ने अपनी पत्नी प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) का जन्मदिन एकदम खास तरीके से मनाया। निक जोनस इस तस्वीर में एक बैनर लेकर खड़े हुए नजर आ रहे है, जिसमें प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के बारे में लिखा हुआ है। प्रियंका चोपड़ा ने बर्थडे वाली रात में अपने पति निक जोनस (Nick Jonas) संग खास पर बिताते हुए नजर आ रही है। ये तस्वीर इस बात की गवाह है।

 378 total views,  2 views today

Spread the love