• August 10, 2022

रक्षाबंधन को लेकर जाह्नवी कपूर ने कहा- जब अर्जुन भैया को पहली बार राखी बांधी…

रक्षाबंधन को लेकर जाह्नवी कपूर ने कहा- जब अर्जुन भैया को पहली बार राखी बांधी…

इंटरनेट डेस्क। श्रीदेवी के निधन के बाद अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) अपने पिता के सपोर्ट में उनके साथ रहे। वहीं उनकी सौतेली बहनों जाह्नवी कपूर (Jhanvi Kapoor) और खुशी कपूर (Khushi Kapoor) के साथ भी उनकी बॉन्डिंग स्ट्रॉन्ग हुई। जाह्नवी कपूर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) को बहुत मानती हैं। वह कई बार इंटरव्यूज में इस बात का जिक्र कर चुकी हैं। उनके सोशल मीडिया पोस्ट भी इस तरफ इशारा करते हैं। इस मौके पर जाह्नवी कपूर (Jhanvi Kapoor) ने अपना स्पेशल रक्षाबंधन याद किया। वह इस त्योहार को काफी खुशी के साथ मनाती हैं साथ ही अर्जुन, अंशुला, खुशी और अपने कजन्स के साथ सेलिब्रेशन के लिए एक्साइटेड हैं।

 

जाह्नवी कपूर (Jhanvi Kapoor) ने बताया, रक्षाबंधन मेरे लिए हमेशा फैमिली गेट-टुगेदर का प्रतीक है। हम लोग कितने भी बिजी हों, सारे भाई-बहन साथ इकट्ठे होते हैं और बढ़िया खाना खाते हैं। हमें साथ होने एक-दूसरे से गपशप करने का मौका मिलता है जो कि ज्यादातर नहीं हो पाता है। हम अक्सर संजय चाचू या अनिल चाचू के घर पर लंच करते हैं या फिर दादी के घर पर। इस साल भी ऐसा होगा। परिवार के साथ बड़ी दावत होगी।

अपने सबसे यादगार रक्षाबंधन के बारे में जाह्नवी कपूर (Jhanvi Kapoor) ने बताया, जब मैंने पहली बार अर्जुन भैया को राखी बांधी वो मेरे लिए सबसे यादगार रक्षाबंधन था, इस बात को ज्यादा दिन नहीं हुए लेकिन यह स्पेशल था।

 406 total views,  2 views today

Spread the love