• September 6, 2022

UP Police Head Constable Bharti बोर्ड ने जारी किया हेड कांस्टेबल भर्ती का रिजल्ट

UP Police Head Constable Bharti बोर्ड ने जारी किया हेड कांस्टेबल भर्ती का रिजल्ट

इंटरनेट डेस्क। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने उत्तर प्रदेश पुलिस मोटर परिवहन शाखा में हेड कांस्टेबल मोटर परिवहन भर्ती का चयन परिणाम जारी कर दिया है। जानकारी के लिए बता दे की रिजल्ट uppbpb.gov.in पर जाकर चेक किया जा सकता है। कुल 32 पदों पर भर्ती के लिए यह परीक्षा हुई थी। चयन के संबंध में पात्र पाए गए 2204 अभ्यर्थियों की पहले चरण की लिखित परीक्षा 31 अक्टूबर 2021 को कराई गई थी।

बता दे की इसमें न्यूनतम 35 अंक पाने वाले कुल 479 अभ्यर्थियों की दूसरे चरण की प्रैक्टिकल स्किल टेस्ट की परीक्षा 31 जनवरी 2022 से 27 जनवरी 2022 तक राज्य बिजनौर के सरोजनीनगर में आपदा मोचन बल, नूरनगर भररसा में हुई थी।

बता दे की स्किल टेस्ट में कम से कम 25 अंक पाने वाले योग्य 462 अभ्यर्थियों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया गया था। डॉक्यूमेंट्स के मूल्यांकन में प्राप्त अंकों और लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर 32 पदों पर चयन के लिए रिजल्ट व मेरिट लिस्ट जारी की गई है। अभ्यर्थी अपना रोल नंबर और जन्मतिथि डालकर रिजल्ट देख सकते हैं।

 336 total views,  2 views today

Spread the love