• February 16, 2022

VIDEO: IPL ऑक्शन में बड़ी चूक, दिल्ली को मिला मुंबई का खरीदा हुआ प्लेयर

VIDEO: IPL ऑक्शन में बड़ी चूक, दिल्ली को मिला मुंबई का खरीदा हुआ प्लेयर

स्पोर्ट्स डेस्क। IPL 2022 के मेगा ऑक्शन में एक बड़ा ब्लंडर सामने आया है. इस ऑक्शन में नीलामी कराने वाले शख्स चारू शर्मा (Charu Sharma) की बड़ी चूक से मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) का खरीदा हुआ खिलाड़ी दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) को मिल गया. चारू शर्मा ने भारतीय गेंदबाज खलील अहमद (Khaleel Ahmed) की बोली लगाते समय किस टीम ने ऊंची बोली लगाई इसको लेकर बड़ी चूक कर दी. सोशल मीडिया पर इसका वीडियो जमकर वायरल हो रहा है.

कैसे हो गया ये बड़ा ब्लंडर?

भारत के तेज गेंदबाज खलील अहमद (Khaleel Ahmed) को खरीदने के लिए मुंबई और दिल्ली के बीच रेस चल रही थी. मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने खलील पर 5.25 करोड़ की बोली लगाई थी. इसके बाद चारू ने दिल्ली से पूछा कि क्या वह 5.50 करोड़ की बोली लगाना चाहेंगे. दिल्ली के किरण कुमार ग्रांधी (Kiran Kumar Grandhi) ने पहले बोली लगाने के लिए पैडल उठाया, लेकिन तुरत उसे नीचे कर लिया.

दिल्ली को मिला मुंबई का खरीदा हुआ प्लेयर

 

यहीं पर चारू भूल गए कि मुंबई ने खलील अहमद (Khaleel Ahmed) पर कितनी बोली लगाई है. यहां से उन्होंने यह बोलना शुरू कर दिया कि दिल्ली ने खलील पर 5.25 करोड़ की बोली लगाई है. अब उन्होंने मुंबई से पूछा कि क्या वे खलील अहमद (Khaleel Ahmed) पर 5.50 करोड़ की बोली लगाना चाहेंगे. मुंबई ने ऐसा करने से मना कर दिया और खलील अहमद (Khaleel Ahmed) 5.25 करोड़ में दिल्ली की टीम में शामिल हो गए, जबकि मुंबई ने इस कीमत पर उन्हें खरीदने के लिए बोली लगाई थी.

Spread the love