• August 17, 2022

VIDEO: प्रेग्नेंट बिपाशा बसु बोलीं- मेरे पेट में बच्चा है, क्यूट…

VIDEO: प्रेग्नेंट बिपाशा बसु बोलीं- मेरे पेट में बच्चा है, क्यूट…

इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बसु (Bipasha Basu) ने अब अपनी प्रेग्नेंसी से जुड़ा एक क्यूट वीडियो शेयर किया है। इसमें वह अपने प्रेग्नेंसी डेज को एंजॉय करती दिख रही हैं। मंगलवार को बिपाशा बसु (Bipasha Basu) और उनके पति करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover) ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करके अपने पेरेंट्स बनने की खुशखबरी दी थी। बिपाशा बसु (Bipasha Basu) ने बेबी बम्प के साथ अपना मैटर्निटी शूट पोस्ट किया था जिसके बाद से उन्हें बधाइयां मिल रही हैं। अब अपना क्यूट वीडियो फैन्स के साथ शेयर किया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by bipashabasusinghgrover (@bipashabasu)


बिपाशा बसु (Bipasha Basu) ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया। वीडियो के जरिए बिपाशा बसु (Bipasha Basu) मूव योर बम्प ट्रेंड में शामिल हो गई है। वीडियो के कैप्शन में बिपाशा ने लिखा लव माइ बेबी बम्प, लव माइ बॉडी , लव माइसेल्फ।

उनके पोस्ट पर एक्टर करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover) लिखते हैं, हां देखो मेरा बच्चा तुम्हारी बेली में है। वीडियो को शेयर होने के कुछ देर बाद ही फैंस के साथ ही साथ कई सेलिब्रिटी ने दोनों को आने वाले बच्चे के लिए शुभकामनाएं दीं। जानकारी के लिए बता दे की बिपाशा बसु (Bipasha Basu) और करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover) साल 2015 में फिल्म ‘अलोन’ की शूटिंग के दौरान मिले थे। अप्रैल 2016 में दोनों शादी के बंधन में बंध गए।

 409 total views,  4 views today

Spread the love